PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की भाषा कांग्रेस का पतन और राजनीतिक सोच का प्रमाण— भजनलाल शर्मा

20 मई 2026
साझा करें:
राहुल गांधी की भाषा कांग्रेस का पतन और राजनीतिक सोच का प्रमाण— भजनलाल शर्मा

Bhajan Lal Sharma I Rahul Gandhi I Narendra Modi I Amit Shah I Bjp I Congress I Rss

कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर गरमाई देश की सियासत, राहुल गांधी के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जोरदार पलटवार, भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर कहा— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी है अत्यंत निंदनीय, लोकतंत्र में हो सकते हैं वैचारिक मतभेद, किंतु देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति इस प्रकार की अभद्र भाषा कांग्रेस की हताशा और निरंतर पतन की ओर जाती राजनीतिक सोच का है प्रमाण, राजनीतिक विरोध में अपनी मर्यादा एवं मानसिक संतुलन खो चुका विपक्ष केवल समाज को विभाजित करने और अराजकता फैलाने का कर रहा है कार्य, देश के सर्वोच्च पदों तथा 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को राष्ट्र से अविलंब सार्वजनिक मांगनी चाहिए माफी, बता दें आज उत्तरप्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर साधा था जोरदार निशाना, बताया था गद्दार 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal