राजस्थान की राजनीति से जुडी खबर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड ने बाडमेर जिले के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा किये गए आत्मदाह के प्रयास पर दिया बयान, मदन राठौड ने आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- इतनी हताशा नेता को अच्छी नहीं, प्लानिंग के तहत आए पेट्रोल लेकर, यह हताशा की है प्रकाष्ठा, ऐसा नेता जनता को क्या समझाएगा?, बोतल में पेट्रोल लाना और ख़ुद पर छिड़कना है अपराध, जनप्रतिनिधि ही ऐसे करेंगे तो जानता का क्या ?' बता दें बीते दिन विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिडककर की थी आंग लगाने की कोशिश, गिरल गांव में पिछले 50 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर मजदूर-ड्राइवर बैठे है धरने पर, पिछले 14 दिन से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी खुद भी आंदोलनरत लोगों के साथ बैठे थे धरने पर, उनकी सुनवाई नहीं होने पर भाटी ने ख़ुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए चेतावनी भरे शब्दों में कहा- यदि श्रमिकों को मरने के लिए किया जाएगा मजबूर तो उससे पहले मैं दे दूँगा अपनी जान, ताकि सत्ता में बैठे लोग जागें और उन्हें सुनाई दें मजदूरों की चीखें
विधायक भाटी ने आत्मदाह का प्रयास किया प्लानिंग के तहत- मदन राठौड

Madan Rathore I Ravindra Singh Bhati I Rajasthan Politics I Bjp Rajasthan








