कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बताया गद्दार, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया जोरदार पलटवार, दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा— राहुल गांधी का आज का बयान है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और कहीं न कहीं यह दिखाता है उनकी अराजकतावादी मानसिकता को, भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की है प्रक्रिया, उसमें उनका यह बयान है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस की लगातार हो रही हार, निराशा कहीं न कहीं दिख रही है उनके स्वभाव और चरित्र में, आज हम भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर करते हैं काम, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का किया गया है काम, क्या नक्सलवाद को खत्म करना है गद्दारी?, क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना है गद्दारी?, क्या तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाना है गद्दारी? बता दें आज उत्तरप्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर साधा था जोरदार निशाना, बताया था गद्दार
राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर भड़के नितिन नवीन, दिया ये करारा जवाब

Rahul Gandhi I Nitin Naveen I Narendra Modi I Amit Shah I Rss I








