PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'मैं वो सयोनी नहीं...'- बीजेपी की 'प्रॉपर्टी लिस्ट' पर भड़कीं सयोनी घोष, देखें क्या कहा?

20 मई 2026
साझा करें:
'मैं वो सयोनी नहीं...'- बीजेपी की 'प्रॉपर्टी लिस्ट' पर भड़कीं सयोनी घोष, देखें क्या कहा?

Sayoni Ghosh I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Suvendu Adhikari I Samik Bhattacharya I Bangal Bjp I Tmc 

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान सुर्खियों में रही टीएमसी की फायर ब्रांड नेता व सांसद सयोनी घोष सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चाओं में, दरअसल ​बंगाल में भाजपा ने 43 ऐसी प्रॉपर्टीज़ की एक सूची की है जारी जिनका कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से है संबंध, बीजेपी की ओर से जारी सूची में एक संपत्ति ऐसी है जिसके मालिक हैं संयुक्त रूप से अभिषेक बनर्जी नाम के शख्स और श्रीमती सयानी घोष नाम की महिला, सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स अनुमान लगा रहे हैं कि यह प्रॉपर्टी हो सकती है जाधवपुर की सांसद सायोनी घोष की, इस संपत्ति का पता है 19D, सेवन टैंक्स लेन, टैंक रोड कोलकाता, इस संपत्ति को लेकर फिर से चर्चाओं में आने के बाद सयोनी घोष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा— मैं यह तो नहीं कह सकती कि कौन है यह, लेकिन यह निश्चित रूप से नहीं है वह सयोनी घोष, जिसने एक साधारण पृष्ठभूमि से की थी शुरुआत और जिसे आज तक राजनीति से नही हुआ है कोई अचानक बड़ा फ़ायदा, जो लोग बिना किसी सबूत के मुझे बदनाम करने की कर रहे हैं कोशिश, वे अब रुक जाए, मैं चाहती हूं कि मेरे वोटर यह जान लें कि मेरी संपत्ति का ब्योरा मेरे चुनावी हलफनामे में किया जा चुका है घोषित, रिकॉर्ड्स की कर लें जांच, कृपया जान लें कि मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगीं, मैं इसे यूं ही नहीं जाने दूंगी, झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई, यह 'घोष' नहीं आएगी किसी के दबाव में 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal