कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- आपका प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार है, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है, नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, कोरोना काल की तरह वे आपके सामने आकर रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है, मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है, जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो आप उसने खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका होम मिनिस्टर गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया, राहुल गांधी ने आगे कहा- आपके मुंह के सामने आरएसएस के लोग संविधान को फाड़कर फेंकते हैं तो आप चुप हो जाते हैं,। ये आपका खून है, इसकी रक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है, आर्थिक तूफान आने वाला है, कुछ ही महीनों में देखिएगा, पेट्रोल-डीजल, गैस और दाल चावल के दाम कहा जाते हैं, आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, तब अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं, अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर विदेशों में बेचते हैं, उसी पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं, यही सच्चाई है
'आपका PM-गृह मंत्री गद्दार है...'- राहुल गांधी का विवादित बयान, देखें पूरी खबर

Rahul Gandhi I Congress I Narendra Modi I Amit shah









