आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जुटे पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में, केजरीवाल ने आज पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा— मैं चुनावों के संबंध में पंजाब के नेतृत्व के साथ कई बैठकें करने के लिए दो दिन के लिए हूं पंजाब दौरे पर हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि आम आदमी पार्टी आने वाले चुनावों में तोडेगी अपना ही रिकॉर्ड, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति लोगों में हैं सकारात्मक भावना, हमारी सरकार के प्रति लोगों में है पक्ष का माहौल, न कि सरकार के खिलाफ माहौल, लोग हमारे कामों की कर रहे हैं चर्चा, जैसे मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये का बीमा और खेल के मैदानों का निर्माण, किसी भी दूसरी सरकार ने नहीं किया इतना काम, विपक्ष के पास मान साहब को ज़ुबानी तौर पर बुरा-भला कहने के अलावा नहीं है कोई और एजेंडा, आने वाले चुनावों में हम करेंगे बहुत अच्छा प्रदर्शन
केजरीवाल का बडा दावा- पंजाब में फिर से सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी

Arvind Kejriwal I Bhagwant Maan I Panjab Politics I Aap I Aam Aadmi Party









