राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर आई सामने, भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अर्जुन सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ मिला, यह घटना है दानपुर थाना क्षेत्र के जूनाखेड़ा गांव की है, मिली जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय भाजपा नेता शनिवार रात अपनी पत्नी से हुई किसी कहासुनी के बाद निकले थे घर से, जिसके बाद रविवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित आम के पेड़ से उनका शव लटकता हुआ पाया गया, ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद पूरे इलाके में मच गया हड़कंप, इस मामले के बाद पुरे इलाके में फैल गई सनसनी, वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का किया मुआयना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वही दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मी चंद ने जानकारी देते हुए कहा- अर्जुन सिंह ने शनिवार रात को घर के पास आम के पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, वही अर्जुन सिंह के बेटे अभिमन्यु ने शरीर पर खून के दाग होने से मौत के कारणों की जांच करवाने की मांग की, पोस्टमॉर्टम करने वाले एमजी हॉस्पिटल के डॉ. सुनील मईड़ा ने कहा- शरीर पर हल्की चोट के निशान थे, जो फंदे से लटककर आत्महत्या करने के दौरान तड़पने से होते हैं
राजस्थान में BJP के इस नेता का पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, देखें पूरी खबर

Rajasthan I Breaking News I









