उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज़ अदा करने और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ दिया बडा बयान, आज लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कडे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा— सड़कों पर नमाज़ पढ़ना या किसी भी तरह की अराजकता फैलाना नहीं किया जाएगा कतई बर्दाश्त, ऐसा करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई, सड़क बनी है आम नागरिकों के आवागमन के लिए, हम किसी भी धार्मिक गतिविधि या नमाज़ की वजह से आम जनता के रास्ते को नहीं होने दे सकते बाधित, कड़ा संदेश देते हुए सीएम योगी ने आगे कहा— उत्तर प्रदेश की सड़कों पर किसी भी तरह की अराजकता को नहीं दिया जाएगा पनपने, हमारा काम है सबसे पहले संवाद करना, अगर लोग प्यार से और बातचीत से मानेंगे तो यह है बहुत अच्छी बात लेकिन अगर कोई नियम नहीं मानेगा तो हमारे पास है दूसरा तरीका भी, संवाद से मानेंगे तो ठीक नहीं तो संघर्ष से भी देख लो, बरेली में कुछ लोगों ने की थी हाथ आजमाने की कोशिश तो उन्होंने देख ली सरकार की ताकत, अगर किसी जगह पर नमाज़ियों की संख्या है अधिक तो शिफ्ट में नमाज़ कर सकते हैं अदा या फिर अपने तय धार्मिक स्थलों के भीतर ही जाएं लेकिन सड़क पर आना नहीं है स्वीकार्य
'सडक पर नमाज नहीं, प्यार से मानेंगे तो ठीक नहीं तो...'-CM योगी की बड़ी चेतावनी

Yogi Adityanath I Up Police I Up Politics I Bjp I Up Bjp I









