PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जूली के CM बनने के सपने पर राज्यपाल की चुटकी- आगे बैठे हैं बहुत लोग, विपक्ष के नेता तो बन जाते हैं मंत्री

18 मई 2026
साझा करें:
जूली के CM बनने के सपने पर राज्यपाल की चुटकी- आगे बैठे हैं बहुत लोग, विपक्ष के नेता तो बन जाते हैं मंत्री

Rajasthan Vidhansabha I Haribhau Bagde I Vasudev Devnani I Tikaram Jully I Rajasthan Politics I Bjp Rajasthan I Congress

राजस्थान विधानसभा में आज अमृत महोत्सव उद्घोष कार्यक्रम हुआ आयोजित, इस कार्यक्रम के दौरान गूंजा एक सवाल तो लगे जमकर ठहाके, दरअसल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले- राजस्थान का पहला मुख्यमंत्री कौन था ?', इस पर कुछ लोगों ने हीरालाल शास्त्री का लिया नाम तो कुछ ने बोला 'टीकाराम पालीवाल' का नाम, इस पर राज्यपाल बोले-'टीकाराम पालीवाल थे पहले सीएम', इस पर दीर्घा में से एक विधायक बोले- 'अगले सीएम भी होंगे टीकाराम ही', इस पर सदन में गूंजा जमकर ठहाका, इस दौरान मंच पर बैठे टीकाराम जूली ने जोड़ दिए हाथ, राज्यपाल बोले- 'अगला कौन होगा इसका तो मुझे नहीं पता ?', 'इनसे पहले भी कई लोग बैठे, इनका नंबर क्या पता, कब आएगा ?, राज्यपाल बोले-'कई बार तो प्रतिपक्ष का भी भरोसा नहीं रहता', राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महाराष्ट्र का  उदाहरण देते हुए कहा-'जब मैं था विधानसभाध्यक्ष तो प्रतिपक्ष के 2-2 नेता इस्तीफा देकर सरकार बन गए थे मंत्री, इस दौरान फिर से गूंजे जमकर ठहाके, इस पर जूली ने हाथ हिलाकर किया मना, देखें विडियो

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal