PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली से गोवा तक ED की रेड, 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में AAP का ये नेता हुआ गिरफ्तार

18 मई 2026
साझा करें:
दिल्ली से गोवा तक ED की रेड, 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में AAP का ये नेता हुआ गिरफ्तार

Ed I Deepak Singla I Aap I Aam Aadmi Party

प्रवर्तन निदेशालय ED ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को किया गिरफ्तार, आज सिंगला के दिल्ली और गोवा सहित करीब सात ठिकानों पर ईडी ने एक साथ की रेड, सिंगला पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट PMLA के तहत की गई कार्रवाई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई की गई है मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में, कई घंटों तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद दीपक सिंगला को किया गया गिरफ्तार, ईडी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ छापेमारी कर जुटाए हैं दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य, वहीं सिंगला की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल हो गई है तेज, AAP नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा— ED, CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के नेताओं को रोक सकते हैं चुनाव जीतने से लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था और रुपये की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal