



अब जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे सरकारी कर्मचारी- महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने दिया आदेश: उद्धव सरकार ने अपने कर्मचारियों के दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनकर आने पर लगाई रोक, सरकार ने कहा- स्थायी और संविदा कर्मचारी सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में जींस-टी शर्ट पहनकर न आएं, कर्मचारियों को प्रोफेशनल दिखने के लिए फॉर्मल कपड़े पहनने का दिया गया है आदेश, इससे पहले झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी दिए जा चुके हैं ऐसे आदेश, साल 2012 में यूपी की अखिलेश सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में फॉर्मल कपड़ों में आने का दिया था आदेश









