Day: December 11, 2020

Bhupesh Baghel 1544959535

जिन्होंने 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद- सीएम बघेल: बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के सियासी बयानबाजी जोरों पर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इशारों में साधा एमपी सीएम शिवराज सिंह पर निशाना, बघेल ने कहा- ‘सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी होती है और ममता बनर्जी उसे देख रही हैं, लेकिन जिन्होंने 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद है’, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा पर हमले को बताया था लोकतंत्र की हत्या

Read More »
Uddhav Thackrey

अब जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे सरकारी कर्मचारी- महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने दिया आदेश: उद्धव सरकार ने अपने कर्मचारियों के दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनकर आने पर लगाई रोक, सरकार ने कहा- स्थायी और संविदा कर्मचारी सचिवालय और सरकारी दफ्तरों में जींस-टी शर्ट पहनकर न आएं, कर्मचारियों को प्रोफेशनल दिखने के लिए फॉर्मल कपड़े पहनने का दिया गया है आदेश, इससे पहले झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी दिए जा चुके हैं ऐसे आदेश, साल 2012 में यूपी की अखिलेश सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में फॉर्मल कपड़ों में आने का दिया था आदेश

Read More »
Img 20201211 Wa0197

डॉ किरोडी लाल मीणा के बाद अब हनुमान बेनीवाल ने भी उठाई जेईएन भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग: हनुमान बेनीवाल ने परीक्षा का आयोजन दुबारा करवाने की मांग करते हुए सरकार से कहा- प्रदेश में JEN भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होना बेरोजगार अभियंताओं के साथ है कुठाराघात, मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान सरकार संज्ञान लेकर उक्त परीक्षा को रद्द कर पेपर आउट करने वाले गिरोह के खिलाफ करें सख्त कार्यवाही और परीक्षा का करवाएं पुनः आयोजन

Read More »
Ashok Gehlot Update 1 Final

किसान आंदोलन को फीका करने के लिये बीजेपी ने पंचायतीराज चुनाव परिणामों का फैलाया झूंठ- गहलोत: राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के परिणामों को बीजेपी द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन बताने का मामला, सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी नेताओं के दावे को बताया झूंठा, सीएम गहलोत ने कहा- जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणाम को लेकर बीजेपी हाईकमान के आदेश पर किसान आंदोलन को फीका करने के लिये केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैलाया झूठ, भाजपा इन नतीजों को अपनी बड़ी जीत की तरह कर रही है प्रदर्शित, जो आंकड़ों के विश्लेषण में होता है गलत साबित, 21 जिलों की 222 पंचायत समितियों पर हुये मतदान में से कांग्रेस को मिले हैं भाजपा से ज्यादा मत, कांग्रेस को 40.87% वोट मिले हैं जबकि बीजेपी को 40.58% वोट ही हैं मिले हैं, कांग्रेस को बीजेपी से 0.29% वोट ज्यादा मिले, 222 पंचायत समितियों में बीजेपी और कांग्रेस के बराबर 98-98 और अन्य पार्टियों के चुने गए हैं 26 प्रधान, 2015 में इन पंचायत समितियों में बीजेपी के 112 और कांग्रेस के थे 67 प्रधान, इस तरह कांग्रेस के प्रधानों की संख्या पहले से 31 बढ़ी है, जबकि बीजेपी के प्रधानों की संख्या 14 कम हुई है

Read More »
Img 20201211 Wa0181

राजस्थान में कायम है सचिन पायलट का जलवा – अजमेर में बनवाया जिला प्रमुख तो टोंक पंचायत समिति में बनवाया प्रधान: कोरोनाग्रसित होने के कारण सचिन पायलट पंचायत व जिला परिषद चुनाव के समय नही रह पाए थे सक्रिय, लेकिन परिणामों के बाद पायलट ने फेर दिया बीजेपी के मंसूबों पर पानी, जहां अजमेर में भाजपा में सेंधमारी कराकर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कंवर काे बनवा दिया जिला प्रमुख, तो वहीं टोंक पंचायत समिति में अल्पमत में होने के बावजूद बनवाया कांग्रेस का प्रधान, सभी निर्दलीयों को मनाया अपने साथ और उनकी मदद से बनवाया कांगेस का प्रधान, यही नहीं सचिन पायलट गुट के दीपेंद्र शेखावत, राकेश पारिक, राम निवास, हरीश, मुकेश भाकर सहित कई विधायक भी अपने क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रधान बनवाने में रहे सफल

Read More »
Hanuman Beniwal On Modi-Shah On Farmers Protest

केंद्र सरकार वापस ले कृषि कानून वर्ना पुरे देश में शुरू होगा किसान आंदोलन- बेनीवाल, नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी, ट्वीट कर कहा- मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी देश के अन्नदाताओं की भावना को समझे और किसानों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक रुख अपनाते हुए कृषि बिल ले वापस अन्यथा देश भर में होगा किसान आंदोलन!

Read More »
Img 20201211 140309

जेईएन पेपर रद्द करने को लेकर सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ने दी गहलोत सरकार को चेतावनी: जेईएन परीक्षा निरस्त करवाने की मांग पर अड़े हजारों परीक्षार्थी, आज बड़ी संख्या में छात्रों ने की राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा से मुलाकात, छात्रों ने की डॉ किरोडी लाल मीणा से परीक्षा निरस्त करवाने की मांग, इसके बाद डॉ किरोडी लाला मीणा ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- ‘जेईएन पेपर रद्द करे सरकार अन्यथा 14 दिसंबर को दिखाऊंगा युवाओं की ताकत, राजस्थान में पेपर लीक होने की बन गई है परंपरा सी’

Read More »
Screenshot 20201211 132356

सोनिया गांधी और मोहन भागवत को उनके राजस्थान में हुए गठबंधन की बधाई- बीटीपी: भारतीय ट्राइबल पार्टी के गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेने का मामला, बीटीपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से कांग्रेस पर ट्वीटर वार जारी, बीटीपी ने लिखा- ‘सोनिया गांधी और मोहन भागवत को उनके राजस्थान में हुए गठबंधन की बधाई दीजिए और जो कांग्रेसी बीजेपी को गाली दे रहे है उन्हें कहिए जलेबी बांटे नए गठबंधन के लिए,’ कल रात भी इसी पेज से की थी बीटीपी ने घोषणा, गहलोत सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा

Read More »