Day: December 11, 2020

Lalu Yadav Birthday 10

लालू प्रसाद यादव को मिलेगी बेल या पहुंच जाएंगे बिरसा मुंडा जेल, फैसला होगा आज: बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में लालू की जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई आज, चारा घोटाले के दुमका कोषागार से गबन के मामले में लालू की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, सुनवाई से पहले केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक पूरक शपथपत्र किया दाखिल, सीबीआई ने कहा- लालू ने लगातार जेल नियमावली का किया है उल्लंघन, और उनकी तबीयत भी है अब स्थिर, इसलिए, लालू को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची से भेज देना चाहिए बिरसा मुंडा जेल, लालू यादव द्वारा न्यायिक हिरासत से बिहार के एक भाजपा विधायक को कथित तौर पर किये गये फोन के मामले में पटना में प्राथमिकी भी की गयी थी दर्ज

Read More »
1560846022

कोविड सेवाओं को छोड़कर आज देशभर में डॉक्टरों की रहेगी हड़ताल, जानें क्या-क्‍या रहेगा बंद: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज यानी 11 दिसंबर 2020 को देशभर में डॉक्‍टरों की हड़ताल का किया है ऐलान, आईएमए ने आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के सरकार के फैसले के खिलाफ किया हड़ताल का ऐलान, देशव्‍यापी हड़ताल के दौरान सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाएं रहेंगी बंद, हड़ताल के दौरान आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) जैसी इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी, हालांकि पहले से तय ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे, आईएमए ने दिया संकेत- आने वाले हफ्तों में तेज हो सकता है आंदोलन

Read More »
4 1607593283095 1607593288636

राजस्थान में 12 जिलों की 43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद में सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शुरू: प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक रहेगा जारी, जिसमें 1,775 वार्डों के लिए 7,249 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, कुल 2,622 मतदान केंद्रों पर कुल 14,32,233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

Read More »