



देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 प्रणव मुखर्जी की जयंती आज: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया नमन, सीएम गहलोत ने कहा- ‘देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, भारत रत्न श्री मुखर्जी एक कुशल राजनेता, अपनी बुद्धिमत्ता तथा राष्ट्रीय हितों एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए सदैव रहेंगे अविस्मरणीय,’ वहीं सचिन पायलट ने कहा- ‘भारत रत्न से सम्मानित भूतपूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ, स्व. श्री मुखर्जी ने अनेक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पदों को सुशोभित करते हुए देश के विकास में जो अमूल्य योगदान दिया, वो हम सभी के लिए हैं प्रेरणादायक









