राजस्थान निकाय चुनाव: गंगानगर के लोकेश मानचंदा बने सबसे युवा उपाध्यक्ष, अबरार सबसे बुजुर्ग

28 Nov 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों में उपाध्यक्षों का चुनाव हो गया है. इनमें से 36 कांग्रेस और 12 भाजपा के हैं. सुमेरपुर नगर पालिका एकमात्र निकाय रहा जहां निर्दलीय उम्मीदवार को बतौर उपाध्यक्ष चुना गया. गंगानगर में लोकेश मानचंदा (22) सबसे युवा उपाध्यक्ष बने जबकि छबड़ा से अबरार अहमद (74) सबसे बुजुर्ग उपाध्यक्ष रहे. तीन नगर निगमों में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए हैं. 49 उप प्रमुखों में 22 सामान्य जाति के, 23 ओबीसी और चार एससी एसटी के रहे. आइए जानते हैं किस निकाय में कौन बना उपाध्यक्ष... यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनावों में हिट हुई गहलोत-पायलट की जोड़ी, कांग्रेस बनी सिरमौर