कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: मोदी सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया DA, जानें अब कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनका महंगाई भत्ता यानी डीए दो फीसदी बढ़ाने का किया फैसला, इससे साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हुआ, इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा, पेंशनर्स को महंगाई मिलती है राहत (DR), देश में अभी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख हैं पेंशनर्स, अब DA बढ़ने से उनकी मासिक सैलरी और पेंशन में हो जाएगी बढ़ोतरी, यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन संरचना में बड़े बदलावों की कर रहे हैं मांग