विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया जादूगर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पर बहस के दौरान पीएम मोदी को कहा ‘जादूगर’ और आरोप लगाया कि वे जनता का भटका रहे हैं ध्यान, राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा- सर सच्चाई ये है कि जादूगर पकड़ा गया है, बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, (ऑपरेशन) सिंदूर का जादूगर अचानक से पकड़ा गया, राहुल के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष ने उनके इस बयान का कड़ा किया विरोध और माफ़ी की मांग की, राजनाथ सिंह ने भड़कते हुए कहा- इस देश के प्रधानमंत्री के संबंध में जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नेता प्रतिपक्ष के द्वारा किया जा रहा है, मैं समझता हूं कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, इस देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया, ये बार-बार मैजिशियन कहकर किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे हैं, ये देश की जनता का अपमान कर रहे हैं, मैं अनुरोध करता हूं कि जिन शब्दों का इन्होंने इस्तेमाल किया उन्हें सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाना चाहिए और राहुल गांधी को देशवासियों से क्षमा मांगनी चाहिए










