IAS Sandesh Nayak Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको जयपुर के नए कलेक्टर आईएएस संदेश नायक की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
IAS Sandesh Nayak Latest News – राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अप्रैल के आरंभ में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये है. इन्ही में आईएएस अधिकारी संदेश नायक भी है. संदेश नायक को जयपुर का डीएम बनाया गया है. इससे पहले वे मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर थे. नायक को सीएम का भरोसेमंद भी माना जाता है. उनकी पहचान सख्त, निष्ठावान और तत्काल निर्णय लेने वाले अधिकारियो की है. अब उनपर राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर की विधि-व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी है. इस लेख में हम आपको आईएएस संदेश नायक की जीवनी (IAS Sandesh Nayak Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
आईएएस संदेश नायक की जीवनी (IAS Sandesh Nayak Biography in Hindi)
| पूरा नाम | संदेश नायक |
| उम्र | 40 साल |
| जन्म तारीख | 12 मई 1986 |
| जन्म स्थान | कर्नाटक |
| शिक्षा | बीटेक |
| कॉलेज | बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स) |
| वर्तमान पद | जयपुर के कलेक्टर |
| व्यवसाय | आईएएस ऑफिसर |
| बैच | 2011 |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | – |
| माता का नाम | – |
| पत्नी का नाम | – |
| बच्चे | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | जयपुर |
| वर्तमान पता | जयपुर |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
आईएएस संदेश नायक का जन्म, परिवार और शिक्षा (IAS Sandesh Nayak Birth, Family & Education)
आईएएस संदेश नायक का जन्म 12 मई 1986 को कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स) की पढाई की हैं. इसके अलावे उन्होंने कोंट्राक्टुअल डिस्प्यूट रेजोलयूशन में डिप्लोमा किया है.
संदेश नायक का आईएएस करियर (Sandesh Nayak IAS Career)
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अप्रैल के आरंभ में राज्य के 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये है. उन्ही में एक आईएएस संदेश नायक (IAS Sandesh Nayak) भी हैं. संदेश नायक को जयपुर का नया कलक्टर बनाया गया है. यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, क्योंकि राजधानी शहर होने के कारण यहां विधि व्यवस्था से लेकर आएं दिन वीवीआईपी मूवमेंट को सही से मैनेज करना होता है. शहर में विशेष अवसर पर विभिन्न पार्टियों के धरना, प्रदर्शन, बड़े-बड़े नेताओ के आगमन के समय डीएम की भूमिका विशेष हो जाती हैं.
संदेश नायक 2011 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वर्ष 2010 में 129वें रैंक के साथ उन्होंने आईएएस एग्जाम को पास किया. 25 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले संदेश नायक बेदाग छवि के कर्मठ अधिकारी माने जाते है. वर्तमान तबादले से पहले नायक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. नायक राज्य के चूरू, भरतपुर और सिरोही जिले के कलक्टर रह चुके है. वे खान और भूविज्ञान डिपार्टमेंट, स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक के अलावे जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके है. अब उनपर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में जयपुर महानगर की बड़ी जिम्मेदारी है.
हालांकि जयपुर उनके लिए कोई नया शहर नहीं है. वे पहले भी यहां के विभिन्न कार्यों से जुड़े रहे है. नवंबर 2016 में संदेश नायक को छह महीने के लिए शहरी विकास विभाग, जयपुर का अवर सचिव बनाया गया था. इसी के बाद उन्हें मई, 2017 को सिरोही का कलेक्टर बनाया गया. सिरोही के कलेक्टर के तौर पर उन्होंने मई 2018 तक अपनी सेवा दी थी. यहां से उनका तबादला भरतपुर के जिला कलेक्टर के तौर पर हुई, जहाँ वे दिसंबर 2018 तक पद-स्थापित रहे. फिर 25 दिसंबर 2018 से लेकर 4 जुलाई 2020 तक चूरू के डीएम रहे. नायक जुलाई, 2020 से लेकर अक्टूबर, 2021 तक उच्च शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निदेशक थे, तो वही इसके बाद वे अक्टूबर, 2022 से लेकर अक्टूबर, 2023 तक भूविज्ञान एवं खान विभाग के निदेशक के पद पर रहे है. जबकि अक्टूबर, 2023 से लेकर जनवरी 2024 तक वे राजफेड प्रबंध निर्देशक रहे है.
इस लेख में हमने आपको आईएएस संदेश नायक की जीवनी (IAS Sandesh Nayak Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










