अपर्णा यादव की जीवनी | Aparna Yadav Biography in Hindi

aparna yadav biography in hindi
21 Jan 2026

अपर्णा यादव की जीवनी (Aparna Yadav Biography in Hindi)

Aparna Yadav Latest News - उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर राजनीतिक घराने की छोटी बहू और भाजपा की मुखर नेत्री अपर्णा यादव इन दिनों राजनीति से कही ज्यादा अपने निजी जीवन में आये एक बड़े भूचाल के कारण चर्चा में छायी हुई है. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतिक यादव की पत्नी के रूप में उनका पंद्रह वर्ष पुराना वैवाहिक रिश्ता तब खतरे में पड़ गया, जब प्रतिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह अपनी पत्नी अपर्णा यादव को जल्द ही तलाक देने वाले है. शास्त्रीय संगीत की शिक्षा और सामाजिक सेवा से अपने सफर की शुरुआत करने वाली अपर्णा, जिन्होंने कभी सपा से भाजपा तक का साहसी राजनीतिक सफर तय किया था, आज अपने पति के द्वारा लगाए गए उन गंभीर आरोपों का एक तरफ़ा सामना कर रही है. हालांकि अपर्णा के करीबियों का मानना है कि प्रतिक का अकॉउंट हैक कर लिया गया है. जो भी हो, पर इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि इससे अपर्णा यादव की छवि पर असर जरूर पड़ा है, अपर्णा इस समय उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष है. इस लेख में हम आपको अपर्णा यादव की जीवनी (Aparna Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अपर्णा यादव का जन्म और परिवार (Aparna Yadav Birth & Family)

अपर्णा बिष्ट का जन्म 5 फरवरी, 1990 को हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से है. विवाह के बाद उनका नाम अर्पणा यादव हो गया. उनके पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है और वे पेशे से पत्रकार थे, जबकि उनकी माँ का नाम अम्बी बिष्ट है, जो लखनऊ में नगर निगम में अधिकारी थी. उनके भाई का नाम चंद्रशेखर सिंह बिष्ट उर्फ अमन बिष्ट है. अर्पणा यादव ने 2011 में प्रतिक कुमार यादव से विवाह किया था. अर्पणा यादव की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है. अपर्णा यादव हिन्दू है और जाति से वह राजपूत (विवाह के बाद यादव) हैं.

अपर्णा यादव की शिक्षा (Aparna Yadav Education)

अर्पणा यादव ने लोरेटो कान्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से इंटरमीडिएट किया है. इसके बाद आगे की पढाई के लिए इंग्लैंड चली गई और उन्होंने वर्ष 2011 में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से अंतर्राष्ट्रीय संबंध और राजनीति में मास्टर (एमए) किया था. इसके अलावे, उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय संगीत में भी नौ वर्षो तक प्रशिक्षण लिया है. उन्हें गायन कला में, विशेषकर शास्त्रीय संगीत में पारंगत हासिल है.

अपर्णा यादव का राजनीतिक करियर (Aparna Yadav Political Career)

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक, मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहू है. उनके पति प्रतिक कुमार यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे है. इस नातें, अर्पणा यादव के पति राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई है. अपर्णा के पिता पेशे से पत्रकार रहे है, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उन्हें सूचना आयुक्त बनाया गया था. बाद में, अपर्णा यादव अपने परिवार से हटकर भारतीय जनता पार्टी से निकटता बनाने में सफल रही और फिर आगे चलकर विधिवत भाजपा में शामिल होकर सबको चौका दिया, क्योकि वह जिस राजनीतिक घराने से आती है, उसका भाजपा से छत्तीस का आकड़ा रहा है. पहले मुलायम सिंह यादव का और बाद में, अखिलेश यादव का, दोनों ही भाजपा के प्रमुख विरोधी रहे है, पर मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी की बहू ने अपने परिवार से हटकर काम किया. अर्पणा यादव फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (X) जैसे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रही है, इन मंचों पर भी उनसे अनेकों लोग जुड़े हुए है. अपर्णा और प्रतिक का प्रेम विवाह हुआ है. दोनों का प्रेम संबंध हाई स्कूल के दिनों में ही शुरू हुआ था, जो विवाह तक जा पहुंचा. उनकी सगाई 2011 में हुई थी और फिर इसी वर्ष यानि 4 दिसंबर 2011 को उत्तर प्रदेश के सैफई में दोनों की बड़े ही धूमधाम शादी हुई थी. उन दिनों दोनों की शादी राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बिषय बना था. मुलायम सिंह यादव ने इस शादी में अपनी शक्ति का खुलकर प्रयोग किया. देश के बड़े-बड़े हस्तियों को इस विवाह में बुलाया गया था. विवाह समारोह में अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, नरेंद्र मोदी भी आये थे, उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. वैसे तो अपर्णा यादव शुरू से ही भाजपा के करीब रही है और कई बार वह प्रधानमंत्री मोदी और फिर योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद उनकी भी प्रशंसा कर चुकी थी पर आधिकारिक तौर पर वह वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई. हालांकि राजनीति में उनका आना 2014 में ही हुआ था, तब वह समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य थी. इसके बाद 2017 के उत्तर विधानसभा चुनाव में लखनऊ छावनी विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर तब उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार मिली थी. चुनाव में भाजपा नेत्री रीता बहुगुणा जोशी को 95,402 मत प्राप्त हुए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रही अपर्णा यादव को 61,606 मत प्राप्त हुए थे और वह रीता जोशी से 33798 वोट के अंतराल से पराजित हो गई थी. 19 जनवरी, 2026 को तब सनसनी फ़ैल गई, जब अपर्णा यादव के पति प्रतिक कुमार यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपर्णा यादव पर कई गंभीर इल्जाम लगाए, उन्होंने लिखा, "मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूँ. इसने मेरे परिवार के रिश्ते ख़राब कर दिए. वो बस विख्यात और असरदार बनना चाहती है. अभी मेरी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. क्योकि उसे केवल अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी. मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई." हालांकि अपर्णा यादव के परिवार ने दावा किया है, प्रतिक का सोशल मीडिया अकॉउंट हैक कर लिया गया है और यह पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई है. इस लेख में हमने आपको अपर्णा यादव की जीवनी (Aparna Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.