फर्श पर बैठकर रविन्द्र भाटी का धरना, कुर्सी पर बैठे रहे अधिकारी ! जानें पूरा मामला

Ravindra Singh Bhati
7 Jan 2026
राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बाड़मेर में जल जीवन मिशन को लेकर भारी विरोध आया सामने, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान नहीं होने पर सरकारी विभाग के कार्यालय में बैठे धरने पर, विधायक भाटी ने हरसानी उप-तहसील के ग्रामीणों ने पाइपलाइन के लेआउट में बदलाव, घटिया काम और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, इस मुद्दे को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- ग्रामीणों को सड़क पर उतरने की नौबत क्यों आए? जिम्मेदारी आपकी है, जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, मैं यहीं धरने पर बैठा रहूंगा, बाड़मेर की उप-तहसील हरसानी में पानी के संकट को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा है, एक वीडियो में उन्होंने कहा- पानी की एक बूंद तक नहीं है, जानवरों को पिलाना मुश्किल हो गया है और ₹800 देने पर भी टंकी समय पर नहीं मिलती, वही विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों ने इसे बर्बाद कर दिया, उन्होंने साफ कहा है कि निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और हर घर पानी की लिखित समय-सीमा मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा