नवनीत कौर राणा की जीवनी | Navneet Kaur Rana Biography in Hindi

navneet kaur rana
6 Jan 2026
Navneet Kaur Rana Latest News - नवनीत कौर राणा भारतीय राजनीति का एक विख्यात चेहरा हैं. ग्लैमर की दुनिया से निकलकर एक सांसद बनने तक की उन्होंने कठिन यात्रा की है. उन्हें भाजपा की फायरब्रांड नेत्री के तौर पर जाना जाता है. उनका अब तक का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. मॉडलिंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नवनीत की राजनीतिक यात्रा एक दशक से कुछ पहले आरंभ हुई थी. अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली नवनीत कौर जल्द ही अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण फिल्म इंडस्ट्री, विशेषकर साउथ में एक स्टार के तौर पर चर्चित हो गई थीं. नवनीत राणा 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के अमरावती सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सांसद चुनी गईं थीं और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं. बाद में, उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े से हार गईं. इस लेख में हम आपको नवनीत कौर राणा की जीवनी (Navneet Kaur Rana Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नवनीत कौर राणा की जीवनी (Navneet Kaur Rana Biography in Hindi)

पूरा नाम नवनीत कौर राणा
उम्र 40 साल
जन्म तारीख 6 अप्रैल, 1985
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
शिक्षा 12वीं कक्षा
कॉलेज कार्तिका हाई स्कूल
वर्तमान पद अमरावती से सांसद
व्यवसाय अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल भाजपा
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम हरभजन सिंह कुंडलेस
माता का नाम रजनी कौर
पति का नाम रवि राणा
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम एक बेटी
स्थाई पता शंकर नगर, राजापेठ, अमरावती, महाराष्ट्र
वर्तमान पता नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली
फोन नंबर -
ईमेल -

नवनीत कौर राणा का जन्म और परिवार (Navneet Kaur Rana Birth & Family)

नवनीत कौर का जन्म 6 अप्रैल, 1985 को महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था. नवनीत राणा के पिता का नाम हरभजन सिंह कुंडलेस और माता का नाम श्रीमती रजनी कौर है. उनके माता-पिता पंजाबी मूल के है. उनके पिता एक सेना अधिकारी थे. नवनीत कौर ने 3 फरवरी 2011 को अमरावती शहर के बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र विधायक रहे रवि राणा से शादी की है. बताया जाता है कि उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह के साथ शादी की. उनके दो बच्चे है. एक बेटी और एक बेटा. उनका स्थायी पता शंकर नगर, राजापेठ, अमरावती, महाराष्ट्र है, जबकि उनका वर्तमान पता नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली है. नवनीत कौर राणा हिन्दू है और रविदासिया जाति से है.

नवनीत कौर राणा की शिक्षा (Navneet Kaur Rana Education)

नवनीत कौर ने मुंबई, कुर्ला के कार्तिका हाई स्कूल से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की. 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी.

नवनीत कौर राणा का फिल्मी करियर (Navneet Kaur Rana film career)

नवनीत कौर राणा का पालन पोषण मुंबई में हुआ. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है और उसे देश का चकाचौंध से भरा शहर भी कहा जाता है. इसी चकाचौंध का असर पढाई कर रही युवा नवनीत कौर पर भी पड़ गया और वे बीच में ही पढाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनियां आ गए. नवनीत राणा ने कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद, उन्होंने 2004 में तेलुगु फिल्म सीनू वसंती लक्ष्मी से डेब्यू किया. उसके बाद वर्ष 2005 में फिल्म 'चेतना', 'जगपति', 'गुड बॉय' और फिर वर्ष 2008 में 'भूमा' के काम किया. उनके द्वारा अन्य अभिनीत फिल्मो में कालचक्रम, टेरर, फ्लैश न्यूज और जाबिलम्मा शामिल हैं, जो हिंदी फिल्म चमेली का तेलुगु रीमेक है. वह जेमिनी टीवी के रियलिटी शो 'हुम्मा हुम्मा' में एक प्रतियोगी भी रह चुकी है. उन्होंने मलयालम फिल्म 'लव इन सिंगापुर' में अभिनय किया, जबकि वर्ष 2010 में, उन्होंने गुरप्रीत घुग्गी के साथ पंजाबी फिल्म 'लड़ गया पेचा' में काम किया. इससे पहले उन्होंने संगीत एल्बम में भी काम किया, जिसमें इंडस्ट्री के जाने माने गायक और गायिका की आवाज में गाने रिकॉर्ड किये गए थे. इनमें 2001 आयी एल्बम 'दिल का हाल सुने दिलवाला' और फिर उसी के बाद अगले वर्ष 2002 में उनकी एक और एल्बम आयी, जिसका नाम था, 'दिल मेरा धड़कन तेरी'. इसमें अनुराधा पौडवाल और नितिन मुकेश जैसे बड़े प्लेबैक सिंगर ने आवाज दी थी. अपने फिल्मी करियर में नवनीत कौर ने छह संगीत वीडियो में काम किया हैं.

नवनीत कौर राणा का राजनीतिक करियर (Navneet Kaur Rana Political Career)

पेशे से अभिनेत्री रही नवनीत कौर राणा का राजनीतिक करियर विवाह के बाद शुरू हुआ. पहली बार उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कुल 3,29,280 मत आये जबकि उनके प्रतिद्वंदी शिवसेना के आनंदराव अडसुल को 4,67,212 मत आये. बाद में, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार अमरावती सीट से अपना भाग्य आजमाया पर इस बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा. हालांकि उन्हें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त था. 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत हुई. इस बार उन्होंने क्षेत्र के पिछले बार के विजेता रहे शिवसेना के आनंदराव अडसुल को लगभग 37 हजार वोटो के अंतराल से हराया. 2024 के आम चुनाव से पहले 28 मार्च 2024 को नवनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई. भाजपा ने उन्हें 'अमरावती लोकसभा क्षेत्र' से टिकट दिया. उन्होंने चुनाव लड़ा पर कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े से हार गईं.

नवनीत कौर राणा की संपत्ति (Navneet Kaur Rana Property)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नवनीत कौर राणा की कुल संपत्ति 17 करोड़, 55 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 10 करोड़, 29 लाख रूपये का कर्ज है. इस लेख में हमने आपको नवनीत कौर राणा की जीवनी (Navneet Kaur Rana Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.