‘सिर्फ मंत्री नहीं, पूरी सरकार ही NPA’ -इसलिए डोटासरा ने दिया ये बयान, देखें पूरी खबर

rajasthan politics
23 Jan 2025
प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, डोटासरा ने राज भवन राजस्थान के पेज पर किये पोस्ट पर दिया बयान, राजभवन राजस्थान के पेज पर लिखा गया कि राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने सीकर में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए, वही इस पोस्ट पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा- सिर्फ मंत्री नहीं, पूरी सरकार ही NPA' एक कार्यक्रम में सुना था राजस्थान में भाजपा सरकार के ज्यादातर मंत्री NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) हैं, लेकिन राजभवन से जारी यह ट्वीट देखकर लगता है कि पूरी सरकार ही NPA है, भाजपा सरकार की नाकामी एवं अकर्मण्यता की वजह से मंत्रियों का काम महामहिम राज्यपाल को करना पड़ा रहा है, राज्यपाल महोदय को जिलों में जाकर योजनाओं की समीक्षा बैठक करके अधिकारियों को जनता के काम करने के निर्देश देने पड़ रहे हैं, डोटासरा ने कहा- इसका मतलब ये है कि संभाग प्रभारी समेत विभागीय मंत्री राज्य सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग एवं धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह हो रहे हैं विफल