



ताकि ना छूटे जाट का साथ! समीकरण को साधने में जुटे शाह, कल 253 जाट नेताओं से करेंगे मुलाकात: उत्तर प्रदेश में पहले राउंड की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा द्वारा जाट समुदाय को साधने की तैयारी, बुधवार को होम मिनिस्टर अमित शाह का पश्चिम यूपी के 253 जाट नेताओें से मुलाकात करने का कार्यक्रम, पार्टी के ही एक दिग्गज जाट नेता के घर पर होगी ये मुलाकात, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह ने जाट नेता बीरेंद्र सिंह के घर पर समुदाय के नेताओं से की थी मुलाकात और वेस्ट यूपी के जाट लैंड में लहराया था भगवा का परचम, यूपी चुनाव से पहले जाट समुदाय के नेताओं के साथ अमित शाह की इस बैठक को माना जा रहा अहम, समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने इस बार जाट-मुस्लिम गठजोड़ बनाकर वेस्ट यूपी में बढ़ा दी है बीजेपी की चुनौती, पश्चिमी यूपी में बेहद प्रभावी जाट समुदाय के अधिकतर लोग जुटे हैं खेती से, केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का वेस्ट यूपी में हुआ था काफी विरोध, ऐसे में पार्टी को 2014 और 2017 की तरह समुदाय का वोट पाने के लिए करनी पड़ रही है कड़ी









