Day: October 22, 2022

सुरजेवाला के निशाने पर केंद्र सरकार

मोदी सरकार ने किसान को ठग कर फिर से खून के आंसु बहाने के लिए छोड़ दिया- सुरजेवाला का बड़ा बयान: केंद्र सरकार का 6 रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी के ऐलान पर कांग्रेस ने कसा तंज, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, सुरजेवाला ने लिखा- दीपावली की चहल पहल और रोशनी में अन्नदाता किसान की मेहनत का MSP फिर खो गया, रबी फसलों की MSP की घोषणा कर मोदी सरकार ने अपनी पीठ थपथपा ली पर किसान को ठग कर फिर खून के आँसु बहाने के लिये छोड़ दिया, न मीडिया के मित्रों का ध्यान, न विशेषज्ञों का, पढ़ें भाजपाई छल-कपट की कहानी, भाजपाई शकुनी चौसर ने कर दिया किसान का जीना दूभर, न Cost+50%, न उचित दाम, न पर्याप्त खरीदी, न MSP के कानून को दे रहे अंजाम, कड़वा सच यह भी है कि मोदी सरकार केवल MSP की घोषणा करती है, लागु नहीं करती, नेता जुमले गढ़ सकता है’

Read More »
ओवैसी का बड़ा बयान

क्रिकेट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे मैच, क्या होगा अगर नहीं खेले तो?-ओवैसी: ऑस्ट्रेलिया में रविवार को होने वाले T20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर सियासी बयानबाजी हुई शुरू, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘जितना ये लोग पाकिस्तान का नाम लेते हैं उतना हम अपनी पूरी जिंदगी में नहीं लेते, पाकिस्तान से मैच क्यों खेला जा रहा? हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे लेकिन पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे मैच, क्या होगा अगर पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेला जाए? 1000-2000 करोड़ का नुकसान होगा टीवी का, मत खेलें आप, भारत से बढ़कर है क्या ये मैच? हम भी चाहेंगे कि कल भारत जीते, हम भी चाहेंगे मोहम्मद शमी और हमारा बच्चा मोहम्मद सिराज पाकिस्तान को हरा दे, इनको हिजाब से तकलीफ, दाढ़ी से तकलीफ, क्रिकेट मैच से तकलीफ, लेकिन ये याद रहे कि हमारा वजूद मिटने वाला नहीं है, ओवैसी का ये बयान इसलिए आया क्योंकि पाकिस्तान में होने वाले 2023 एशिया कप को लेकर BCCI ने भारत के पकिस्तान जाने पर जताई थी आपत्ति’

Read More »