



Day: October 22, 2022



हिमाचल चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, 68 में से 67 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए 4 प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को पार्टी ने प्रत्याशी किया घोषित, अब कांग्रेस की तरफ से कुल 68 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं घोषित, हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी घोषित करने को लेकर हाई कमान में अभी भी माथापच्ची है जारी, इससे पहले कांग्रेस ने 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची और इससे पहले 46 पत्याशियों की पहली सूची की थी जारी
22 Oct 2022
Read More »

बिहार सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे पर मोदी ने साधा निशाना- नीतीश दे रहे हैं युवाओं को धोखा: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने साधा निशाना, सुशील कुमार ने कहा- ‘एनडीए सरकार के समय जिन नियुक्तियों की प्रक्रिया हो चुकी थी पूरी, उन्हीं को नियुक्ति पत्र बांटकर नीतीश सरकार युवाओं को दे रही है धोखा, जबकि महागठबंधन सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का किया था वादा, अब तक कैबिनेट की दो दर्जन से ज्यादा बैठकें हो चुकीं, लेकिन 10 लाख स्थायी नौकरी का नहीं है कहीं अता-पता, 4.5 लाख रिक्त पद भरने और 5.5 लाख नए पदों पर नौकरी देने की जो बात बार-बार प्रचारित की गई, उसका क्या हुआ? सरकार बताये कि कितने रिक्त पद भरे गए और कितनी हुई नई नियुक्तियां? महागठबंधन ने संविदा पर बहाली बंद करने और पहले से संविदा पर बहाल लोगों की नौकरी स्थायी करने का किया था वादा, जबकि किसी की नौकरी नहीं की गई स्थायी’
22 Oct 2022
Read More »


दिवाली पर सरकार ने संविदाकर्मियों को दिया छलावे का तोहफा, ये मृग मरीचिका के सिवा कुछ नहीं- राठौड़: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश के 31473 संविदाकर्मियों को किया नियमित, सरकार के इस फैसले पर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने उठाए सवाल, ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 4 लाख संविदाकर्मियों की तुलना में सिर्फ 31 हजार पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और पैराटीचर्स संविदाकर्मियों को संविदा सेवा नियम-2022 की सीमा में लाना मृग मरीचिका के अलावा नहीं है और कुछ, नोटिफिकेशन की दिनांक से 9 व 18 साल के अनुभव की गणना के नये नियम के बाद जो संविदाकर्मी विगत कई वर्षों से विभागों में दे रहे हैं अपनी सेवाएं, उनका अनुभव हो जायेगा शून्य और अनुभवी व नये संविदाकर्मी हो जायेंगे समान, दीपावली पर सरकार ने संविदाकर्मियों को दिया है छलावे का तोहफा, सरकार के प्रति संविदाकर्मियों के आक्रोश को दबाने के उद्देश्य से राज्य सरकार नियमितिकरण के नाम पर संविदा सेवा नियम-2022 लागू करके राजनीतिक स्वार्थों की कर रही है पूर्ति, जिसकी हकीकत प्रत्येक संविदाकर्मी समझ चुका है’
22 Oct 2022
Read More »



जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला, आरक्षण अधिनियम 2004 को लेकर दिया बड़ा आदेश: जम्मू कश्मीर की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी भी हो सकता है एलान, इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया बड़ा आदेश, जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 के तहत 15 नए वर्गों को शामिल करके सामाजिक जाति सूची को फिर से बनाने के दिए आदेश, सूची में नए वर्गों में जाट, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, गोरखा, वाघी, पोनी वालस हैं शामिल, जम्मू और कश्मीर सरकार के आरक्षण नियमों के तहत, सरकारी नौकरियों में सामाजिक जातियों को है चार प्रतिशत आरक्षण, जम्मू-कश्मीर सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों पर सामाजिक जाति सूची को फिर से किया गया है तैयार, इसे 2020 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने किया था गठित, इस नई सूची में वाघे, घिरथ/भटी/चांग समुदाय, जाट समुदाय, सैनी समुदाय, मरकबान/पोनीवाला, सोची समुदाय, ईसाई बिरादरी, सुनार/स्वर्णकार तेली , पेरना/कौरो, बोजरू/डेकाउंट/दुबदाबे ब्राह्मण गोर्कन, गोरखा, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी और आचार्य को किया गया है शामिल
22 Oct 2022
Read More »

BJP सरकारों ने हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की होती तो SC को दखल देने की नहीं पड़ती जरुरत- गहलोत: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हेट स्पीच को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, कहा- ‘देश में नफरत फैलाने वाले भाषणों की अगर कोई शिकायत ना हो तो भी पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर करे कार्रवाई, अगर लापरवाही हुई तो अफसरों पर होगी अवमानना कार्रवाई,’ SC के इस फैसले का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया स्वागत, कहा- ‘SC द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली तीनों जगह सरकारों को हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश हैं स्वागतयोग्य, यदि भाजपा सरकारों ने हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की होती तो SC को ऐसा कहने की नहीं पड़ती जरूरत, भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने में ही देश का माहौल इतना बदल गया है, मुझे विश्वास है कि जब ये यात्रा समाप्त होगी तब तक देश के हिंसा व तनाव के माहौल में भी देखने को मिलेगा बदलाव, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बीजेपी और आरएसएस के नेताओं तक के बयान भी लगे हैं बदलने’
22 Oct 2022
Read More »


