Day: October 21, 2022

सीएम गहलोत का अहम फैसला

दिवाली पर राजस्थान में सिर्फ 2 घंटे ही होगी आतिशबाजी, जारी हुए आदेश, दो जिलों में रहेगा पूरी तरह बैन: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, अब दिवाली के मौके पर पिछली बार की भांति प्रदेशवासी महज दो घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी, राज्य के गृह विभाग ने पिछले साल जारी की गई गाइडलाइंस को ही यथावत रखने का लिया फैसला, पिछले साल जारी की गाइडलाइंस के अनुसार प्रदेश के 31 जिलों में केवल 2 घंटे ही हो सकेगी आतिशबाजी, जबकि दिल्ली एनसीआर से सटे होने के कारण अलवर और भरतपुर में पटाखों पर रहेगा पूरी तर से प्रतिबंध, वहीं जोधपुर में दिवाली के मद्देनजर लगा दी गया है धारा 144, गृह विभाग की गाइड लाइंस के अनुसार इस बार भी इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखे और ग्रीन आतिशबाजी की ही होगी अनुमति, ज्यादा शोर करनेवाले और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे नहीं चला सकेंगे, दिवाली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन कर सकेंगे आतिशबाजी, रात 8 बजे से पहले और रात 10 बजे बाद किसी तरह की आतिशबाजी और पटाखे चलाने पर रहेगी रोक

Read More »
शरद पवार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र की सियासत में मचे सियासी बवाल के बीच शरद पवार ने NCP की सभी इकाइयों को किया भंग: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे की सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना में छिड़ी बगावत के बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने लिया बड़ा फैसला, पवार ने एनसीपी की सभी इकाइयों को किया तत्काल प्रभाव से भंग, एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार रात ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार जी की मंजूरी से एनसीपी के सभी प्रकोष्ठों और विभागों को तत्काल प्रभाव से किया जाता है भंग,’ एनसीपी ने जिन विभागों को भंग किया है, उनमें राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस, राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस और राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस नहीं है शामिल, एनसीपी ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब कुछ समय पहले ही महा विकास अघाड़ी सरकार महाराष्ट्र की सत्ता से हुई है बेदखल, कहा जा रहा है कि शरद पवार एनसीपी में नए लोगों को मौके देने की कर रही है तैयारी, इसी वजह से प्रकोष्ठों और ईकाइयों को कर दिया गया है भंग, अब इनके बारे में जल्दी ही लिया जाएगा अगला फैसला

Read More »
गालीबाज श्रीकांत त्यागी हुआ जेल से रिहा

जेल से बाहर निकला गालीबाज श्रीकांत, राजनीति में सक्रियता के दिए संकेत, BJP से संबंध पर कही ये बात: नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से बदसलूकी एवं गाली देने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी गुरूवार शाम हुआ जेल से रिहा, गैंगस्टर के मामले में सोमवार को श्रीकांत को हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, इसके बाद गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे श्रीकांत की गौतमबुद्ध नगर जिले की लुक्सर जेल से हुई रिहाई, परिजनों ने घर पर किया स्वागत तो सोसाइटी में त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने आरती के थाल से उतारी आरती, जेल से छूटने के बाद श्रीकांत त्यागी ने अपने समाज का जताया आभार, वहीं राजनीति के सवाल पर श्रीकांत त्यागी ने कहा- ‘वह राजनेता हैं तो राजनीति में तो सक्रिय रहेंगे,’ लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा में हैं तो इस पर उनका जवाब था कि इसको लेकर वह अपने लोगों से करेंगे बात, इसके बाद ही इस संबंध में बड़ा निर्णय लेंगे और उसके बाद ही घोषित करेंगे कि क्या करना है और क्या नहीं’

Read More »
पुलिस स्मृति दिवस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

UP में कोई अपराधी नहीं है स्वच्छंद, या तो जेल में है या फिर वो मारा गया- पुलिस स्मृति दिवस पर गरजे योगी: शुक्रवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस स्मृत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत, इस दौरान कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जमकर गरजे सीएम योगी, सीएम योगी ने कहा- ‘आज यूपी में कोई भी अपराधी स्वच्छंद नहीं, या तो जेल में है या फिर है मारा गया, अपराध और अपराधियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और पुलिस की सक्रियता का है ये परिणाम, हमारे प्रयासों की वजह से आज उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध हो गया है समाप्त, प्रदेश में महिलाएं- बालिकाएं, कमजोर वर्ग और व्यापारी आज सुकून से कर रहे हैं जीवन यापन, हर पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द के बीच हो रहा है सम्पन्न, समाज में समरसता है व्याप्त, यूपी में अलग-अलग मुठभेड़ों में 166 दुर्दांत अपराधी मारे जा चुके हैं, अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अब तक 44 अरब 59 करोड़ की संपत्ति की गई है जब्त अथवा ध्वस्त, ऐसी जमीनों पर अब बेटियों के लिए स्कूल या गरीबों के लिए बन रहे हैं घर’

Read More »
पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा

दिवाली से पहले पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, केदार बाबा के भक्तों को दी करोड़ों रूपये की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा, दिवाली से ठीक पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ पहुंच भगवान शिव के पांचवें ज्योतर्लिंग के किए दर्शन, इस दौरान पीएम मोदी ने पारम्परिक वेशभूषा चोला डोरा पहन पूजा अर्चना भी की, दो दिवसीय यात्रा पर आए पीएम मोदी यहां प्रधानमंत्री बनने के बाद छठी बार आए हैं, मोदी ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया, 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए होगी आसानी, गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को लगते हैं 7-8 घंटे, लेकिन इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में हो जाएगी पूरी, इसके साथ ही पीएम मोदी ने बद्रीनाथ धाम पहुंच की पूजा अर्चना, तो वहीं भारत के आखिरी गांव माणा में एक जनसभा को किया संबोधित, पीएम मोदी ने अपने इस दौरे से हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात को भी साधने की कोशिश की

Read More »
एंटोनियो गुटेरेस की भारत को सलाह

भारत पर है अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों एवं सभी व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी- UN: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी यात्रा के दौरान मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर गुरुवार को की भारत की आलोचना, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का अभ्यास करने का किया आह्वान किया, ताकि समृद्ध विविधता वाले देश में सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करके इसे बनाया जा सके मजबूत, गुटेरेस ने आईआईटी-बॉम्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- ‘वैश्विक मंच पर भारत की आवाज समावेशिता और मानवाधिकारों के सम्मान के लिए मजबूत प्रतिबद्धता से ही अधिकार और विश्वसनीयता कर सकती है हासिल, मानवाधिकार परिषद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत पर वैश्विक मानवाधिकारों को आकार देने और अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों सहित सभी व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने की है जिम्मेदारी,’ एंटोनियो गुटेरेस ने ‘बहुसांस्कृतिक, बहु-धार्मिक और बहु-जातीय समाजों के विशाल मूल्य और योगदान को पहचानते हुए समावेश के लिए ठोस कार्रवाई” की आवश्यकता पर भी जोर दिया

Read More »