Day: October 21, 2022

सैफई पहुंच सांसद बेनीवाल ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

सांसद बेनीवाल ने सैफई पहुंच मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- नेताजी की कमी नहीं हो सकती पूरी: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल पहुंचे सैफई, सैफई पहुंच सांसद बेनीवाल ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिवगंत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र तथा उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अन्य परिजनो को बंधाया ढांढस, इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- ‘मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनैतिक क्षेत्र में आई रिक्तता को कभी नहीं किया जा सकता पूरा, सैफई पहुंचे सांसद हनुमान बेनीवाल का दिल्ली से उत्तरप्रदेश जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट मथुरा में स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत, वहीं आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में भी हुआ सांसद का भव्य स्वागत

Read More »
बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

हिमाचल चुनाव को लेकर BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, शाह सहित ये दिग्गज हैं शामिल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, बीजेपी की स्टार प्रचारक की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज हैं शामिल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने दिग्गजों को दी जिम्मेदारी, बीजेपी की तरफ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, हरदीप पुरी सहित अन्य नाम भी हैं शामिल, बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी किया है शामिल

Read More »
सीएम गहलोत की अनूठी पहल

दिवाली के अवसर पर CM गहलोत की अनूठी पहल, कोविड में अपने मां-बाप खो चुके बच्चों से की मुलाकात: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनूठी पहल, दिवाली के शुभ अवसर पर सीएम गहलोत ने कोरोना महामारी के समय अपने माता-पिता का साथ खो चुके बच्चों से सीएम आवास पर की मुलाकात, प्रदेशभर से आए 200 से अधिक बच्चों के साथ संवाद करते हुए सीएम गहलोत एवं उनकी पत्नी सुनीता गहलोत ने जाना हाल और उनकी समस्याओं के तुरंत निस्तारण के दिए आदेश, सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा- राज्य सरकार कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की सार-सम्भाल कर रही है पूरी प्रतिबद्धता से, बच्चों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए खूब पढ़ाई व मेहनत करने के लिए किया प्रेरित, राज्य सरकार हर घड़ी में उनके साथ है खड़ी, जीवन में चुनौतियां आती रहती है, सुख-दुःख का चक्र भी चलता रहता है, हमें फिर भी आगे बढ़ना होगा और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए करने होंगे अथक प्रयास’

Read More »
राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई शुरू

जेपी नड्डा के नेतृत्व में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई शुरू, मैडम राजे सहित दिग्गज मौजूद: राजस्थान के सियासी गलियारों से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा में चल रही सियासी खींचतान एवं राजस्थान में एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय पर राजस्थान बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हुई शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी हैं बैठक में मौजूद, इस दौरान कई मुद्दों पर हो सकती है अहम चर्चा, इस बैठक में बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजेंद्र गहलोत, अलका गुर्जर, चंद्रशेखर सहित अन्य गणमान्य नेता भी हैं बैठक में मौजूद, पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे को लेकर भी बैठक में होनी है अहम चर्चा

Read More »
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम इमरान खान को 5 साल के लिए ठहराया अयोग्य, मचा बवाल: पाकिस्तान के सियासी गलियारों से निकलकर आ रही है एक बड़ी खबर, पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं PTI नेता इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए किया 5 साल के लिए अयोग्य घोषित, इसके साथ ही EC ने इमरान की संसद सदस्य्ता भी कर दी रद्द, इस फैसले के बाद इमरान अगले 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, तो वहीं चुनाव आयोग इस फैसले के सामने आने के बाद मचा सियासी बवाल, इमरान खंड के समर्थकों ने पाकिस्तानी चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर काटा जमकर बवाल, इमरान समर्थकों ने यहां सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ पहले हाथापाई की, फिर हवाई फायरिंग भी की, घटना में अब तक कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर आई है सामने, वहीं पुलिस ने कुछ आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार

Read More »
सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

प्रदेश के 30 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को सीएम गहलोत का दीवाली तोहफा, किया नियमित: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश के 30 हजार से जयादा संविदाकर्मियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया दिवाली का तोहफा, 30 हजार से ज्यादा संविदाकर्मी हुए नियमित, पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी और राजीव गांधी पाठशाला के पैराटीचर्स हुए नियमित, नौकरी की शुरुआत में 10 हजार 400 रूपये मिलेगी सैलेरी, 9 साला की सर्विस पर 18 हजार 500 रूपये मिलेगा वेतन तो वहीं 18 साल की सर्विस पर 32 हजार रूपये मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीके गोयल ने जारी किए आदेश

Read More »