Day: October 20, 2022

लिज़ ट्रस ने दिया इस्तीफा

6 हफ्ते बाद ही ब्रिटैन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, भारतवंशी ऋषि PM की रेस में फिर से आगे: पिछले कुछ समय से भारी दबाव का सामना कर रही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, लिज ट्रस अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक बनी रहेंगी अपने पद पर, लिज सिर्फ 45 दिन रही पीएम पद पर, किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का है यह सबसे छोटा कार्यकाल, इसके पहले 1827 में जॉर्ज केनिंग 119 दिन रहे थे पीएम, लिज ट्रस ने कहा- ‘मैं वो नहीं कर पाई, जिसके आधार पर मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना था, मैं उस समय देश की पीएम बनी जब देश बड़ी आर्थिक समस्या से है जूझ रहा, हम इस बात के लिए सहमत हो गये हैं कि अगले सप्ताह तक नेतृत्व का चुनाव पूरा किया जाना है,’ लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से भारतवंशी ऋषि सुनक पीएम पद की दौड़ में हैं सबसे आगे, ऋषि सुनक को ही इस पद का सबसे बड़ा और सबसे काबिल दावेदार बताया जा रहा है, ऋषि सुनक ने कहा था कि, ‘लिज टैक्स कटौती का चुनावी वादा कर रही हैं, यह इकोनॉमी को तबाह कर देगा’

Read More »
अमित शाह के बयान पर केजरीवाल का पलटवार

जो 15 साल में नहीं कर पाए अब उसके लिए अब आपको चाहिए 3 साल और, आपसे नहीं होगा- केजरीवाल: दिल्ली की सियासत से जुड़ी खबर, दिल्ली MCD चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू, दिल्ली के तेहखंड में वेस्ट टु एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहां प्रदेश की आम आदमी पार्टी पर साधा जमकर निशाना तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- ’15 साल से जो काम आप नहीं कर पाए, अब आपको तीन साल और चाहिए? जनता आप पर भरोसा क्यों करे? आप रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा, अब हम दिल्ली को करके दिखाएंगे कूड़ा मुक्त,’ दरअसल अमित शाह ने कहा था कि, ‘एमसीडी में बीजेपी को सत्ता मिलने पर वो दिल्ली को बनाएंगे कूड़ा मुक्त, साल 2025 तक कचरे की होगी 100 फीसदी प्रोसेसिंग, अब ये दिल्ली की जनता को तय करना है कि उन्हें ‘आप निर्भर’ होना है या आत्मनिर्भर’

Read More »
सीएम गहलोत ने इंदिरा रसोई में किया भोजन

सीएम गहलोत ने पत्नी के साथ इंदिरा रसोई में किया भोजन, लोगों से लिया व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनूठी पहल, जयपुर में जलमहल के पास स्थित इंदिरा रसोई पहुंचकर अपनी पत्नी सुनीता गहलोत के साथ किया भोजन, इस दौरान मंत्री डॉ महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी भी रहे मौजूद और उन्होंने भी खाया खाना, इस दौरान सीएम गहलोत ने संचालित इंदिरा रसोई का लिया जायजा, साथ ही भोजन ग्रहण करने आए लोगों से बात कर स्कीम और व्यवस्थाओं के बारे में लिया फीडबैक, सीएम गहलोत ने कहा- ‘सम्मानपूर्वक बिठाकर पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाने वाली इस योजना में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने व बेहतर मॉनिटरिंग के उद्देश्य से मेरी सभी सांसद, विधायक, मेयर, चैयरमैन, पार्षद, समस्त अन्य जनप्रतिनिधियों से पुनः अपील है प्रत्येक माह कम से कम एक दिन इंदिरा रसोई में करें भोजन’

Read More »
बीजेपी के निशाने पर उद्धव ठाकरे

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना है उद्धव के लिए ‘मुंह में राम, बगल में राहुल’ जैसा- बीजेपी का बड़ा बयान: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, NCP प्रमुख शरद पवार के साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र आगमन पर करेंगे स्वागत, ठाकरे के इस फैसले पर गरमाई प्रदेश की सियासत, बीजेपी ने खोला उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा- ‘उद्धव ठाकरे कभी अपनी पार्टी की खातिर भी घर से बाहर नहीं निकले, लेकिन अब उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत करने का किया है फैसला, उद्धव के पिता, शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बालासाहेब ठाकरे यह सुनिश्चित करते थे कि अहम हस्तियां उनके आ‍वास का करें दौरा, लेकिन अब समय बदला ले रहा है और ठाकरे को राहुल के स्वागत के लिए जाना पड़ रहा है नांदेड़, यह, उद्धव के लिए ‘मुंह में राम, बगल में राहुल’ जैसा है, उद्धव कभी हिंदुत्व के लिए सड़कों पर नहीं उतरे और न ही भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी द्वारा आयोजित रथ यात्रा में हुए थे शामिल’

Read More »
लालू के निशाने पर पीएम मोदी

रातों-रात नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर नहीं खोल रहे है मुंह- लालू: डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपये का लगातार कमजोर होना जारी, रूपये में हो रही लगातार गिरावट को विपक्ष साध रहा है लगातार केंद्र सरकार पर निशाना, अपने इलाज के लिए सिंगापुर गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रूपये की गिरती कीमत पर जताई चिंता, लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ऐतिहासिक रूप से सबसे कमजोर, डॉलर के मुकाबले रुपया बुरी तरह टूट कर पहली बार पहुंचा 83 के पार, रातों-रात नोटबंदी कर देश और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने वाले गिरते रुपए पर नहीं खोल रहे हैं मुँह, गरीबी,बेरोजगारी और महंगाई पर तो वो कभी बोलते ही नहीं,’ बता दें डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे टूट गया और 83.01 रुपए प्रति डॉलर पर हुआ है बंद

Read More »