Day: October 20, 2022

सीएम गहलोत का बड़ा बयान

मेरे पास 49 में रहते हैं वो- विधायकों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर CM गहलोत का बयान बना चर्चा का विषय: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को जयपुर के SMS स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक गेम्स के समापन समारोह में लिया भाग, इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में पिछले महीने राजस्थान की सियासत में मचे घमासान के बाद से विधानसभा अध्यक्ष के पास रखे विधायकों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर पर सीएम गहलोत ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा- ‘मेरे पास ही वो 49 में रहते हैं’, बस इतना कहकर चले गए सीएम गहलोत, इसके बाद सियासी गलियारों में सीएम गहलोत का बयान बना चर्चा का विषय, बंगला न 49 वर्तमान में है विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का बंगला, सियासी जानकारों की मानें तो सीएम गहलोत ने इस मुद्दे पर सीपी जोशी से बात करने की दी पत्रकारों को सलाह, वहीं सीएम गहलोत ने बीजेपी पर भी साधा जमकर निशाना, कहा- ‘सवाल करने से पहले बीजेपी वाले पढ़े देश का इतिहास, पहले अपना घर संभाले बीजेपी के लोग, छोड़ दें बेवजह की पंचायती करना’

Read More »
विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने की 6 नामों की दूसरी लिस्ट जारी, जाने किसे मिला टिकट: 12 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, दूसरी सूची में बीजेपी ने देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से रामकुमार, रामपुर से श्री कौल नेगी को भाजपा ने दिया है टिकट, इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को 62 नामों वाली पहली सूची की थी जारी, जारी लिस्ट के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगे चुनाव तो अनिल शर्मा को मंडी से दिया गया है टिकट, वहीं सतपाल सिंह सत्ती ऊना से उतारा गया है चुनाव मैदान में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को नहीं मिला टिकट, वहीं अनुराग के ससुर गुलाब सिंह को भी टिकट से रहना पड़ा वंचित, इससे पहले कांग्रेस भी 46 उम्मीदवारों की सूची कर चुकी है जारी

Read More »
img 20221020 124227

मायावती ने खड़गे को बताया बलि का बकरा, कांग्रेस पर लगाए बाबा साहब-दलितों का अपमान करने का आरोप: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर उठाए सवाल, यही नहीं नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मायावती ने ‘बलि का बकरा’ बताते हुए बाबा साहब आंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप, मायावती ने ट्वीट कर कहा- ‘कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा किया है उपेक्षा/तिरस्कार, इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की नहीं आती याद, बल्कि बुरे दिनों में इनको बनाते हैं बलि का बकरा’, कांग्रेस पर दलितों की भावना का गलत फायदा उठाने के आरोप लगाते हुए मायावती ने लिखा- ‘अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की आती है याद, क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?

Read More »