Day: October 14, 2022

चुनाव आयोग ने आज 3 बजे बुलाई PC

चुनाव आयोग ने आज 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव का होगा ऐलान: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे बुलाई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुजरात में आमतौर पर दो चरणों होते आए हैं विधानसभा चुनाव, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होने की रही है परंपरा, माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से यही शेड्यूल रह सकता है इस बार भी, 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को एक ही राउंड में हुआ था मतदान, जबकि गुजरात में 10 और 14 दिसंबर को हुई थी वोटिंग, इसके बाद 18 दिसंबर को आए थे नतीजे, कुछ ऐसा ही शेड्यूल इस बार भी हो सकता है और दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में दोनों राज्यों के चुनाव के आ सकते हैं परिणाम, दोनों ही राज्यों में फिलहाल है भाजपा की सरकार, हालांकि इस बार दोनों ही राज्यों में बीजेपी के लिए वापसी करने की होगी चुनौती, वहीं गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मजबूती से ठोक रही है ताल, जबकि गुजरात में अब तक सुस्त ही नजर आई है कांग्रेस

Read More »
rajasthan divya maderna sachin pilot ashok gehlot

पार्टी के बिना… न घर का न घाट का… अब सब विधायक हैं आलाकमान के साथ- मदेरणा का तंजपूर्ण दावा: बीते माह कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के मामले में तेज होने लगी सियासी उठापटक, विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के सूत्रधार नेताओं को लगातार निशाने पर ले रही ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने एक बार फिर कसा तंज, अब सभी विधायकों के हाईकमान के साथ होने का दावा करते हुए दिव्या ने लिखा- कई नहीं अब पलट गए हैं सभी विधायक, कांग्रेस का हर विधायक आलाकमान के साथ है और रहेगा, हर विधायक की पहचान है कांग्रेस पार्टी से और पार्टी के सिंबल के बिना किसी का नहीं है कोई वजूद,’ दिव्या ने बागी तेवर अपनाने वाले विधायकों पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए लिखा- इक मुद्दत से परेशान हूं, कोई कागज नहीं, न कोई पहचान, सरकारी गिनती से महरूम मेरी जान, सुनो मेरी रूह की पुकार, न मैं घर का हूं, न हू घाट का ‘, यह चीख है उसकी जिसने दी थी पार्टी से वफादारी न करके अवसरवाद को प्राथमिकता,’ बैठक का बहिष्कार करने वाले गहलोत समर्थक नेताओं के खिलाफ शुरू से मुखर हैं खुद को आलाकमान खेमे से बताने वाली मदेरणा

Read More »