



Day: October 14, 2022



जस्टिस पंकज मित्तल बने राजस्थान हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गहलोत-जोशी शपथ समारोह में रहे मौजूद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 40 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में शाम 4 बजे आयोजित हुए समारोह में जस्टिस मित्तल को मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ, समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी समेत कई मंत्री रहे मौजूद, राष्ट्रपति के आदेश से जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट से ट्रांसफर होकर राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए हैं जस्टिस पंकज मित्तल, शपथ समारोह के तुरंत बाद मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल ने हाईकोर्ट पहुंचकर कार्यभार किया ग्रहण, जस्टिस पंकज मित्तल के शपथग्रहण समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज जस्टिस एम एम श्रीवास्तव, जस्टिस संदीप मेहता, जस्टिस प्रकाश गुप्ता, जस्टिस पंकज भंडारी, जस्टिस अशोक गौड़, जस्टिस विनोद भारवानी, जस्टिस नरेन्द्र सिंह ढड्ढा, जस्टिस उमाशंकर व्यास, ASG आरडी रस्तोगी रहे मौजूद
14 Oct 2022
Read More »


ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कार्बन डेटिंग की हिन्दू पक्ष की मांग को कोर्ट ने किया खारिज, SC जाने की तैयारी: वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं कराने का सुनाया फ़ैसला, कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की हिन्दू पक्ष की अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज, 5 में से 4 पक्षकारों ने की थी कथित शिवलिंग की ASI द्वारा वैज्ञानिक जांच कराने की मांग, वाराणसी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हिंदू पक्ष अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में, हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि हमारी कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को कोर्ट ने कर दिया है ख़ारिज, कोर्ट ने कहा कि वजूखाने में किसी भी तरह का सर्वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का होगा उल्लंघन, ऐसे में हम वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील रईस अहमद अंसारी ने कहा कि हमने सुनवाई के दौरान कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया था हवाल, हमे अगर मौका दिया जाएगा तो हम ये साबित कर देंगे कि यह कोई शिवलिंग नहीं बल्कि एक फव्वारा है.
14 Oct 2022
Read More »

नरेंद्र मोदी चाय बेचने वाले नहीं, बड़का ढोंगी हैं… उन्हें तो चाय बनाना भी नहीं आता, वे हैं बहरूपिया- ललन सिंह: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, पीएम मोदी को ललन सिंह ने बताया बहरूपिया और ढोंगी, शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित हुए मिलन समारोह के दौरान अपने भाषण में ललन सिंह ने पीएम मोदी पर किए जबरदस्त प्रहार, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं बड़का बहरूपिया हैं, जैसे बहरूपिया 12 दिन में बदलता है 12 रूप, ठीक वैसे ही मोदी भी बदलता है अपने रूप, मगर पिछड़े समाज के लोगों के बीच आकर इनका चेहरा हो गया है बेनकाब, जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे नरेन्द्र मोदी, तब अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया था मोदी ने, इसलिए वे डुप्लीकेट ओबीसी हैं, असली नहीं हैं, वही इस दौरान ललन सिंह ने PM मोदी को बड़का ढोंगी बताते हुए कहा, नरेंद्र मोदी चाय बेचने वाले नहीं, बड़का ढोंगी हैं… उन्हें तो चाय बनाना भी नहीं आता, इस दौरान ललन सिंह ने की CM नितीश कुमार की जमकर तारीफ
14 Oct 2022
Read More »

हिमाचल प्रदेश में चुनावी तारीखों का हुआ एलान 12 नवंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने किया एलान, प्रदेश में 1 चरण में होगा चुनाव, हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को होगा मतदान, तो वही वोटो की गिनती होगी 8 दिसंबर को, हिमाचल में 55 लाख मतदाता 12 नवंबर को करेंगे मतदान, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 17 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, वहीं, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर होगी, नामांकन की जांच 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी, उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे, फिर 12 नवंबर को एक ही चरण में होगा मतदान और नतीजे आएंगे 8 दिसंबर को, बता दे चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का नहीं किया एलान
14 Oct 2022
Read More »

गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, विधानसभा उपचुनाव से पहले अर्जी की गई स्वीकार: हरियाणा से जुड़ी बड़ी खबर, 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा प्रमुख की 40 दिन की पैरोल अर्जी कर ली गई है स्वीकार, आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले डेरा प्रमुख की पैरोल को मंजूरी मिलना खड़े करता है कई सवाल, इससे पहले, डेरा प्रमुख को जून में एक महीने की पैरोल पर किया गया था रिहा और फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो की गई थी मंजूर, डेरा प्रमुख फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में है बंद, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सिरसा या राजस्थान में डेरा परिसर में रहेगा, जिसे लेकर पहले ही शुरू हो गई हैं तैयारियां, गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम पर दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के दोष में भुगत रहा है 20 साल कारावास
14 Oct 2022
Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए सीएम गहलोत ने की खड़गे के समर्थन की अपील, 17 अक्टूबर को होगा चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सियासी गहमगहमी हुई तेज, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे एवं शशि थरूर हैं चुनावी मैदान में, दोनों के बीच 17 अक्टूबर को होगा चुनावी घमासान, दोनों ही नेता अलग अलग राज्यों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मांग रहे हैं अपने लिए वोट, इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात एक वीडियो जारी करते हुए की खड़गे के समर्थन की अपील, सीएम गहलोत ने कहा- जो व्यक्ति लगातार नौ बार विधानसभा चुनाव, दो बार लोकसभा चुनाव जीत चूका है उसके पास है 50 साल से अधिक का राजनीतिक करियर, मैं सभी डेलीगेट से करता हूँ अपील कि वे खड़गे को भारी बहुमत से जिताएं, कामयाब होने के बाद वे हम सबका करेंगे मार्गदर्शन, आज हमें ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो पार्टी को एकजुट रख आगे ले जाए, खड़गे में वो क्षमता है जो सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर चल सकते हैं, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को अग्रिम जीत की बधाई देता हूं’
14 Oct 2022
Read More »



