



Day: October 12, 2022



SC में भिड़े वरिष्ठ वकील, एक ने बताया सड़कछाप दलीलें तो दूसरे ने बताया कलंक, जज बोले- पारा मत चढ़ाइए: सुप्रीम कोर्ट में आज उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति हो गई पैदा, जब एक मामले की सुनवाई के दौरान दो सीनियर वकील भीड़ गए आपस में, धोखाधड़ी के एक मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दुष्यंत दवे हुए थे पेश, जस्टिस मेहंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच के सामने आरोपी की बेल पर चल रही थी सुनवाई, इस दौरान तुषार मेहता ने दुष्यंत दवे पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी दलीलें हैं सड़कछाप, लोग ये बात उनके मुंह पर नहीं बोलते लेकिन पीठ पीछे हैं कहते, मेहता की इस टिप्पणी पर गुस्से से भड़क गए दुष्यंत दवे, अब तुषार मेहता पर तीखा हमला बोलते हुए दवे ने कहा- आपकी नियुक्ति है राजनीतिक, आप कर रहे हैं वैसे ही बर्ताव, वो यहां तक बोले कि मेहता एसजी ऑफिस के लिए हैं कलंक जैसे, दोनों के बीच तल्खी बढ़ती देख बेंच को देना पड़ा दखल, जस्टिस गुप्ता ने कहा कि आप मत चढ़ाइए कोर्ट रूम का पारा, बेंच की दखल के बाद ही शांत हुए दोनों वकील, लेकिन बेंच ने फिर नहीं की मामले की सुनवाई और उसे कर दिया
12 Oct 2022
Read More »



आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, जानें मामला: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवालने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत, कहा उन्हें सोशल मीडिया पर मिली है रेप की धमकी, क्योंकि उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बिग बॉस से बाहर करने के लिए लिखा था पत्र, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा था मालीवाल ने पत्र, दिल्ली पुलिस से मालीवाल ने बलात्कार की धमकी देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की अपील, मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- जब से साजिद खान को Big Boss से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दी जा रही है रेप की धमकी, ज़ाहिर है ये रोकना चाहते हैं हमारा काम, दिल्ली पुलिस को दे रही हूं शिकायत, FIR करें दर्ज और जांच कर जो लोग भी इनके पीछे है उनको करें अरेस्ट, इससे पहले सोमवार को मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था- MeToo आंदोलन के दौरान दस महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप, इस आदमी को बिग बॉस में दी गई है जगह, जो है गलत
12 Oct 2022
Read More »

‘पंजा छाप’ अधिकारियों अब भी वक्त है संभल जाओ, छ:ग में नहीं टिकने देंगे भ्रष्टाचार की फसल- रमन सिंह: छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे में प्रवर्तन निदेशालय की रेड ने बढ़ाया सियासी पारा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश के अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कहा- ‘प्रदेश में कांग्रेस के बल पर मनमानी करने वाले सारे “पंजा छाप” अधिकारियों अब भी वक्त है संभल जाओ, हम अपने छ:ग में नहीं टिकने देंगे भ्रष्टाचार की फसल, यदि इसके बाद भी पार्टी के कार्यकर्ता बनकर भ्रष्टाचार में लिप्त रहोगे तो बस इतना ध्यान रहे कि अगले जनादेश में केवल 1 साल ही है बचा, ईडी आया है तो धमाके के साथ आया है और पुरे साक्ष्य लेकर आया है, यहां पर चल रहा है कई हजार करोड़ का खेल, छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति जानता है कि कितना लंबा खेल हो रहा है, ईडी के लिए नहीं है यह कोई नई बात, अब धीरे धीरे सबकुछ आ रहा है सामने’
12 Oct 2022
Read More »


बिन पैंदे के लोटे हैं राजेंद्र गुढा, उनके घर वाले भी नहीं लेते उन्हें गंभीरता से- गहलोत के मंत्री पर बरसे गज्जू बन्ना: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर अब मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना, शेखावत ने गुढ़ा को बताया बिन पैंदे का लोटा, गज्जू बन्ना ने कहा- राजेंद्र गुढ़ा का नहीं है कोई स्टैंड, उनके परिवार के लोग भी उन पर अब तो नहीं करते हैं विश्वास, तो गांव के लोग क्या करेंगे? गुढ़ा कब बीएसपी के साथ होंगे, कब कांग्रेस के साथ होंगे इसका नहीं है कोई अता-पता, यह भी पता नहीं है कि कब तो गुढ़ा अशोक गहलोत के साथ होंगे या फिर कब सचिन पायलट के साथ, यह बात भी कोई नहीं जानता, राजेंद्र गुढ़ा तो हैं बिना पेंदे के लोटे वे कभी भी किधर भी लुढ़क सकते हैं’, कभी सीएम गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र गुढ़ा इन दिनों सचिन पायलट के समर्थन में कर रहे हैं खुलकर बयानबाजी, हाल ही में गुढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा था- ‘कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं सचिन पायलट, जो खींच सकते हैं सबसे ज्यादा भीड़’
12 Oct 2022
Read More »



