



Day: October 12, 2022


सियासी संग्राम के 17 दिन बाद दिल्ली पहुंचे धारीवाल, राठौड़ और जोशी, आलाकमान से करेंगे मुलाकात!: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 25 सितंबर को कांग्रेस आलाकमान की ओर से बुलाई गई विधायक दल की बैठक के समानांतर बैठक बुलाने के मामले में फिर तेज हुई सियासत, इसे लेकर मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्री शांति धारीवाल और विधायक धर्मेंद्र राठौड़ को मिला था कारण बताओ नोटिस, हालांकि तीनों नेताओं ने मिले नोटिस का मेल के जरिये कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है अपना अपना जवाब लेकिन बावजूद इसके तीनों नेता आज पहुंचे हैं दिल्ली, सूत्रों की माने तो तीनों नेताओं से अलग अलग समय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी मुलाक़ात, वहीं सियासी गलियारों में ये भी चर्चा है कि ये तीनों नेता आलाकमान से मिलकर सचिन पायलट खेमे के खिलाफ दे सकते हैं सबूत, खुद संसदीय कार्यमंत्री इस बात को लेकर कह चुके हैं कि उनके पास हैं इस बात के सबूत कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने गलत तरीके से इस मामले को किया है हैंडल, यही नहीं उन्होंने दावा किया था कि माकन सचिन पायलट के लिए प्रचार करने के लिए कहा करते थे विधायकों को
12 Oct 2022
Read More »

25 लाख बाहरी वोटरों से बदलेगा जम्मू कश्मीर का चुनावी समीकरण, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाये सवाल: जम्मू-कश्मीर की सियासत से जुड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर में इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में होने हैं विधानसभा चुनाव, लेकिन इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश में वोटर लिस्ट को लेकर शुरू हो गया है घमासान, जम्मू प्रशासन की ओर से सभी तहसीलदारों और रेवेन्यू ऑफिसरों को आदेश दिया गया है कि वे एक साल से शहर में रह रहे लोगों को निवास का प्रमाण पत्र करें जारी, इस सर्टिफिकेट के आधार पर एक साल से जम्मू में रह रहे लोगों को वोटर लिस्ट में किया जाएगा शामिल, प्रशासन के इस आदेश के बाद 25 लाख बाहरी वोटरों के चुनाव में शामिल होने से बदल जाएगा पूरा चुनावी समीकरण, ऐसा होने पर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या हो जाएगी 1 करोड़ के पार, इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा- ‘भाजपा यहां रच रही है साजिश, भाजपा को पता है कि जम्मू-कश्मीर के मतदाता उसे हरा देंगे, इसलिए वह नए वोटरों को जोड़ रही है,’ फ़िलहाल जम्मू कश्मीर में 78 लाख मतदाता हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि ये सबकुछ संविधान के अनुसार हो रहा है
12 Oct 2022
Read More »

सरदारशहर पहुंचे पायलट ने दिवंगत भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, कहा- मुझे हमेशा प्राप्त रहा उनका सानिध्य: कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं 7 बार के कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन पर प्रदेश के सियासी गलियारों में पसरा सन्नाटा, पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन पर आज टोंक विधायक एवं उनके करीबी रहे सचिन पायलट ने सरदारशहर पहुंच दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन किये अर्पित, इसके साथ ही पायलट ने परिवारजनों से मुलाकात कर इस दुःख को सहन करने का उन्हें बंधाया ढांढस, श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- ‘पंडित जी का बहुत लंबा राजनीतिक सफ़र रहा, उन्होंने अपना पूरा जीवन आमजन को समर्पित कर दिया, उनके काम करने के तरीके के सभी लोग कायल थे, उनका मेरे साथ ही नहीं बल्कि सभी लोगों के साथ एक बहुत मधुर संबंध रहा, उनका सानिध्य हमेशा मुझे प्राप्त रहा, हमें हमेश उनकी कमी खलती रहेगी, मुझे हमेश उनका सानिध्य रहा प्राप्त’
12 Oct 2022
Read More »

आप जानते क्या हैं, कितने साल से हैं राजनीति में, बात जेपी आंदोलन की कर रहे हैं- शाह पर नीतीशवार: अमित शाह द्वारा यूपी के सारण जिले में जेपी के गांव सिताब दियारा में दिए बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने किया पलटवार, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी उन्हें श्रद्धांजलि, इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा- ‘जेपी आंदोलन के समय कहां थे अमित शाह, आप जानते क्या हैं, कितने साल से हैं राजनीति में, बात जेपी आंदोलन की कर रहे हैं, शाह को गुजरात में 2002 से मौका मिला, जबकि 1974 में हुआ था जेपी आंदोलन, ये लोग कुछ से कुछ बोलते रहते हैं, जिसकी नहीं है कोई वैल्यू, जिन लोगों का आज़ादी के आंदोलन में नहीं रहा कोई योगदान, वो आजकल मना रहे हैं इसका समारोह, आख़िर बापू को किसने मारा वे दें इसका जवाब,’ इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पांच-पांच बार पाला बदलकर जेपी के सिद्धांतों को कर चुके हैं दरकिनार और सत्ता सुख के लिए जाकर बैठ गए हैं कांग्रेस की गोदी में’
12 Oct 2022
Read More »

सांसद बेनीवाल पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री चौधरी सहित 26 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और उनके भाई समेत 26 लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज, तीन साल पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और हनुमान बेनीवाल के काफिले पर बायतु में कई लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए पथराव कर गाड़ी के तोड़ दिए थे शीशे, बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया- 3 साल पहले हुई घटना के समय पुलिस ने एक मुकदमा किया था दर्ज, जिस पर कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बीते रोज मामला किया गया है दर्ज, करीब 3 साल बाद बायतु थाने में हरीश चौधरी और उनके भाई समेत 26 लोगों के खिलाफ मामला हुआ है दर्ज, 14 नवंबर 2019 को सांसद बेनीवाल ने रिपोर्ट देकर बताया था कि 12 नवंबर 2019 को बायतु में धार्मिक कार्यक्रम में जाते समय बायतु विधायक हरीश चौधरी के इशारे पर उनके भाई और प्रधान समेत कई लोगों ने काफिले पर जानलेवा हमला करते हुए पथराव कर तोड़ दिए थे गाड़ी के शीशे
12 Oct 2022
Read More »


