



आप नेता और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, जानें मामला: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवालने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत, कहा उन्हें सोशल मीडिया पर मिली है रेप की धमकी, क्योंकि उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बिग बॉस से बाहर करने के लिए लिखा था पत्र, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखा था मालीवाल ने पत्र, दिल्ली पुलिस से मालीवाल ने बलात्कार की धमकी देने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की अपील, मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- जब से साजिद खान को Big Boss से बाहर करने के लिए I&B मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दी जा रही है रेप की धमकी, ज़ाहिर है ये रोकना चाहते हैं हमारा काम, दिल्ली पुलिस को दे रही हूं शिकायत, FIR करें दर्ज और जांच कर जो लोग भी इनके पीछे है उनको करें अरेस्ट, इससे पहले सोमवार को मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था- MeToo आंदोलन के दौरान दस महिलाओं ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप, इस आदमी को बिग बॉस में दी गई है जगह, जो है गलत









