



Day: October 7, 2022


साधुओं पर हमले को लेकर रमन सिंह ने साधा CM बघेल पर साधा निशाना- भर चुका है पाप का घड़ा: छत्तीसगढ़ की सियासत से जुडी बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं की पिटाई से भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग हुई तेज, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना, पूर्व सीएम ने ट्ववीट करते हुए लिखा- ‘ऋषि-मुनियों की तपोभूमि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर ऐसी हृदय विदारक घटनाएं शासन की नाकामी का है परिणाम, सनातनी साधुओं पर हिंसा और उनका अपमान इस बात का प्रमाण है कि अब भर चुका है इस सरकार के पाप का घड़ा, साधुओं के रक्त का एक-एक कतरा इस सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा,’ दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरौदा बस्ती में बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं की बेरहमी से की गई थी पिटाई, इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार
7 Oct 2022
Read More »

भाजपा ने लगाए ‘आप’ नेता पर राम और कृष्ण को भगवान ना मानने की कसम दिलाने के आरोप: दिल्ली की सियासत उस वक़्त गरमा गई जब एक भाजपा ने प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर लगाया अजीबो गरीब आरोप, भाजपा ने मंत्री राजेंद्र पाल का एक वीडियो भी शेयर किया है सोशल मीडिया पर, इस वीडियो में दिल्ली सरकार के मन्त्र राजेंद्र पाल गौतम लोगों को ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को ईश्वर ना मानने और इनकी कभी पूजा नहीं करने की शपथ दिलाते हुए दे रहे हैं दिखाई, अब इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये हैं AAP के मंत्री,’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा- एक बार फिर AAP का हिंदू विरोधी चेहरा बेनकाब, अरविंद केजरीवाल के मंत्री लोगों से शपथ दिलवा रहे हैं कि मैं किसी ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानूंगा! तो फिर चुनाव के दौरान मंदिरों में क्या दर्शाने के लिए जाते हो? इतनी नफरत क्यों?’
7 Oct 2022
Read More »

समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर ED की 3 शहरों में छापेमारी: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति को लेकर ED की दबिश जारी, शुक्रवार को ED ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद की करीब 3 दर्जन जगहों पर की तलाशी, दिल्ली के जोर बाग के एक शराब वितरक और इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी की बाद से की जा रही है छापेमारी, समीर महेंद्रू को सीबीआई ने किया है गिरफ्तार, कथित आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्णा, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर हैं आरोपी, मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों ने किया है मामला दर्ज, ED और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय बरती गई हैं अनियमितताएं, लाइसेंस धारकों को दिया गया था अनुचित लाभ, सूत्रों के अनुसार दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े धन संशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम 35 जगहों पर चला रही है तलाशी अभियान
7 Oct 2022
Read More »

कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर बाहर निकला नेशनल हेराल्ड का जिन्न, ED के सामने पेश हुए डीके: देश की सियासत से जुड़ी खबर, बहुचर्चित नैशनल हेराल्ड केस कुछ दिनों की चर्चा के बाद फिर आया चर्चाओं में, कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने हुए पेश, शहर में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय के अंदर जाने से पहले शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा- ‘हम हैं कानून का पालन करने वाले नगारिक, इसलिए संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए हैं पहुंचे, जबकि मुझे यह भी नहीं पता कि मुझे यहां बुलाया क्यों गया है,’ ईडी ने शिवकुमार और उनके भाई एवं सांसद डी के सुरेश को भी कांग्रेस पार्टी के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धन शोधन मामले में जारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए किया है तलब, इससे पहले इस मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से कर चुकी है पूछताछ
7 Oct 2022
Read More »

इन्वेस्ट राजस्थान समिट की हुई शुरुआत, गौतम अडाणी व अनिल अग्रवाल से चर्चा करते नजर आए सीएम गहलोत: राजस्थान में इंडस्ट्री और राेजगार को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट’ की हुई शुरुआत, दुनिया के करीब 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति-बिजनेसमैन शामिल हो रहे हैं इस समिट में, अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी, आर्सेलर कंपनी के लक्ष्मीनिवास मित्तल सहित वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल पहुंचे समिट में, सीतापुरा के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने की समिट की विधिवत शुरुआत, सरकार का दावा है कि इन्वेस्टमेंट प्रपोजल और MOU उतरेंगे धरातल पर, तो प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, समिट से पहले ही इन्वेस्टर आउटरीच प्रोग्राम के तहत 10.44 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल हो चुके हैं साइन, 12 देशों से प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेने आए हैं समिट में, अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आर्सेलर मित्तल ग्रुप के लक्ष्मीनिवास मित्तल आज संबोधित करेंगे समिट को
7 Oct 2022
Read More »




