Day: October 7, 2022

दिल्ली की जनता को मिला महंगाई का तोहफा

त्योहारी सीजन में दिल्ली की जनता को मिला महंगाई का तोहफा, CNG के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी: जैसे जैसे दिवाली का त्यौहार आ रहा है पास, वैसे वैसे ही आम जनता को लग रहा है महंगाई का झटका, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में फिर की बढ़ोतरी, CNG की कीमतों में हुई 3 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी, नए रेट आज रात से हो जाएँगे लागू, त्योहारी सीजन में आम जनता पर वैसे ही कई तरह के होते है खर्चे, इधर CNG महंगी होने से जनता का त्योहार के लिए बिगड़ सकता है बजट, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की जनता को मिला है महंगाई का ये दूसरा तोहफा, इसके पीछे सबसे बढ़ा कारण प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी को है बताया जा रहा, केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़ाकर किया था 8.57 डॉलर प्रति इकाई

Read More »
राजेंद्र पल गौतम की बढ़ी मुश्किलें

भाजपा के मंत्री भी दीक्षा कार्यक्रम में होते हैं शामिल- बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों पर गौतम ने दी सफाई: आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के वीडियो से गरमाई दिल्ली की सियासत, बीजेपी ने वीडियो जारी करते हुए गौतम पर लगाए लोगों को ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को ईश्वर ना मानने और इनकी कभी पूजा नहीं करने की शपथ के आरोप, बीजेपी के आरोपों पर गौतम ने किया पलटवार, राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- ‘BJP के पास नहीं है कोई मुद्दा, इसी कारण कर रहे हैं बयानबाजी, अगर असल में मुद्दा होता तो नहीं करते इस तरह की राजनीति, भाजपा बेवजह मामले को तूल देने की कर रही है कोशिश, ये दीक्षा का कार्यक्रम होता है हर साल और बीजेपी के मंत्री भी इसमें होते हैं शामिल, परसों नितिन गडकरी और रामदास अठावले भी दीक्षा के एक ऐसे ही कार्यक्रम में नागपुर में हुए थे शामिल, ये तो है एक धार्मिक आयोजन, बौद्ध दीक्षा में दिलायी जाती हैं 22 प्रतिज्ञाएं, ये हैं इसी का हिस्सा’

Read More »
लालू की बढ़ी मुश्किलें

लालू की बढ़ी मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में CBI ने की चार्जशीट दाखिल, राबड़ी भी है आरोपी: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश सत्ता परिवर्तन के बाद से राष्ट्रीय जनता दल की मुश्किलें नहीं ले रही है ख़त्म होने का नाम, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने चार्जशीट की दाखिल, सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी के अलावा उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य लोगों को बनाया है आरोपी, रेलवे में कथित घोटाले से संबंधित सीबीआई ने 23 सितंबर, 2021 को की थी प्रारंभिक जांच दर्ज, जिसे 18 मई को बदल दिया गया था, प्राथमिकी में ये घोटाला 2004 से 2009 के बीच हुआ था तब लालू प्रसाद यादव थे यूपीए सरकार में रेल मंत्री, आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ और नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से ली गई थी जमीन, सीबीआई ने लगाया आरोप कि राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के नाम पर ली गई थी जमीन, पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट की जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों ने विक्रेताओं को नकद भुगतान कर की थी अधिग्रहित

Read More »
कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का फैसला 11 अक्टूबर को

11 अक्टूबर को आएगा ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर फैसला!: ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर मामले से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में जिला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जाने की याचिका पर टाला अपना फैसला, अब इस याचिका पर 11 अक्टूबर को होगी सुनवाई, इस साल मई में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था, इस पर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वजूखाने के बीच में मिला है एक शिवलिंग, जबकि मुस्लिम पक्ष बता रहा है उसे फाउंटेन, ऐसे में याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए मांग की है कि ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग के साथ-साथ कराई जाए वैज्ञानिक जांच, इसके साथ ही इस जांच के लिए शिवलिंग को नहीं पहुंचाया जाए किसी तरह का नुकसान, इसका मकसद यह पता करना है कि यह फव्वारा है या शिवलिंग, कार्बन डेटिंग करने से मिलेगा इसका वैज्ञानिक साक्ष्य’

Read More »
PK का बड़ा बयान

आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो नहीं बन पाएगा चपरासी, लेकिन लालू का बेटा बन गया उपमुख्यमंत्री- PK: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, बिहार की सियासत में अपनी नींव मजबूत करने की जुगत में लगे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर प्रदेश में निकाल रहे हैं जन सूरज यात्रा, इस दौरान PK लगातार साध रहे हैं अपने विरोधियों पर निशाना, शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने साधा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना, PK ने यात्रा के दौरान जनता से बात करते हुए कहा- ‘लालू प्रसाद यादव का लड़का 9वीं पास है लेकिन बन गया उपमुख्यमंत्री, लेकिन क्या आपका बेटा 9वीं पास कर ले तो क्या आपके बेटे को चपरासी की नौकरी मिलेगी क्या? नहीं मिलेगी, मिलनी चाहिए लेकिन फिर भी नहीं मिली, लेकिन जिसके बाबूजी विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बन गए उनके बेटा अगर 9वीं फैल है तो भी नौकरी मिल जाएगी लेकिन हमें नहीं, तो ये सब बदलना चाहिए कि नहीं चाहिए’, प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर हैं, प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 10 किलोमीटर की करते हैं पदयात्रा और करते हैं लोगों से जनसंवाद

Read More »