



Day: October 5, 2022



नीतीश से हुई मुलाकात में मुझे दिया गया था JDU अध्यक्ष बनने का ऑफर- PK ने फिर दिया बड़ा बयान: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर दिया बड़ा बयान, कुछ दिनों पहले हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात को लेकर दिया बड़ा बयान, प्रशांत किशोर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- ‘पिछले दिनों नीतीश से हुई मुलाकात के दौरान मुझे उन्होंने दिया था जेडीयू अध्यक्ष बनने का ऑफर,’ चंपारण में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा- ‘नीतीश मुख्यमंत्री बनके बन रहे हैं बहुत होशियार, 2014 में चुनाव हारने के बाद दिल्ली आकर उन्होंने कहा था कि हमारी कीजिए हमारी मदद, महागठबंधन बनाकर में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया, अब बैठकर हमें दे रहे हैं ज्ञान, अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर बोले कि हमारी पार्टी का नेतृत्व कीजिए, हमने कहा कि अब यह नहीं हो सकता’, इससे पहले भी PK ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि ‘नीतीश कुमार ने हमें दिया था साथ में काम करने का ऑफर’
5 Oct 2022
Read More »

KCR का मिशन 2024, आज कर सकते हैं राष्ट्रीय पार्टी का एलान, पार्टी की बैठक के बाद लेंगे फैसला: तेलंगाना की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जुटे 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में, केसीआर आज दशहरा के मौके पर कर सकते हैं राष्ट्रीय पार्टी का एलान, आज दोपहर होने तेलंगाना भवन में होने वाली पार्टी की बैठक के बाद KCR कर सकते हैं राष्ट्रीय पार्टी के नाम की घोषणा, पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस इस बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति के मंत्री, सांसद, विधायक, एमलसी और जिला स्तर के नेता होंगे शामिल, तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बी विनोद कुमार ने मीडिया को जानकारी जानकारी देते हुए कहा- ‘मुख्यमंत्री तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम भारतीय राष्ट्र समिति के रूप में रखने की करेंगे घोषणा, दोपहर को शुभ मुहूर्त में 250 से ज्यादा टीआरएस नेताओं और सांसदों की मौजूदगी में पार्टी के नए नाम की घोषणा की जाएगी’
5 Oct 2022
Read More »

आज का दशहरा मेला शिवसेना के लिए अहम, उद्धव ठाकरे करेंगे शिवाजी पार्क में शक्ति प्रदर्शन: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आज पुरे देश में मनाया जा रहा है धूमधाम से दशहरा, आज का दिन महाराष्ट्र की राजनीति और खासकर शिवसेना के लिए है काफी अहम,1966 से भगवा पार्टी मुंबई के शिवाजी पार्क में मनाती आ रही है दशहरा उत्सव, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे इस सभा को कर चुके हैं संबोधित, कुछ अपवादों को छोड़ दें तो शिवसेना ने हमेशा शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को किया है संबोधित, पार्टी में हुई टूट और बगावत के बाद से इस रैली के माध्यम से उद्धव ठाकरे की साख लगी है दांव पर, उद्धव ठाकरे इस रैली के माध्यम से करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शिवाजी पार्क में दशहरा सभा के आयोजन को लेकर भी देनों खेमों के बीच लड़ाई देखने को मिली, हालांकि, कोर्ट से उद्धव कैंप को मिली राहत, शिवसैनिकों ने खुशी जताई है कि शिवाजी पार्क का मैदान शिवसेना ने अदालती लड़ाई के बाद जीत लिया है
5 Oct 2022
Read More »


