Day: October 5, 2022

शिवसेना सांसद का दावा

शिवसेना सांसद का दावा, ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका! इतने सांसद-विधायक होंगे शिंदे गुट में शामिल: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एक तरफ जहां महाराष्ट्र में असली शिवसेना को लेकर सियासी घमासान जारी है तो वहीं विजयादशमी के मौके पर शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली से पहले उन्हें लग सकता है बड़ा झटका, शिंदे गुट के शिवसेना सांसद कृपाल तुमने ने बुधवार को बड़ा दावा करते हुए कहा- शिवसेना धड़े के दो सनसद और पांच विधायक बुधवार शाम दशहरा रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में रैली में होंगे शामिल,’ शिंदे के नेतृत्व वाला समूह बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में करेगा दशहरा रैली, वहीं ठाकरे गुट मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली करेगा आयोजित, अब देखना होगा कि आखिर असली शिवसेना की इस लड़ाई में आखिर जीत किसकी होगी

Read More »
सीएम गहलोत का जोधपुर दौरा

CM गहलोत पहुंचे जोधपुर, समाजसेवी सूरज सिंह टांक को दी श्रद्धांजलि, बचपन के दोस्तों से की मुलाकात: राजस्थान में हाल ही में घटित हुए सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर, जोधपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने किया सीएम गहलोत का स्वागत, इसके बाद सीएम गहलोत ने अपने आवास के पास ही रहने वाले समाजसेवी सूरज सिंह टांक को दी श्रद्धांजलि, इसके बाद सीएम गहलोत उनके आवास से पैदल ही निकल पढ़े अपने मोहल्ले में, इस दौरान सीएम ने अपने बचपन के साथियों से भी की मुलाकात, इस दौरान सीएम गहलोत ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया स्वीकार, इस दौरान अपने मोहल्ले में आकर सीएम गहलोत बहुत जायदा प्रफुल्लित नजर आए, यही नहीं सीएम गहलोत ने इस दौरान अपनी बड़ी बहन विमला देवी का भी लिया आशीर्वाद, सीएम गहलोत अब से कुछ देर में रावण का चबूतरा मैदान में विधिवत रूप से करेंगे रावण का दहन, हालांकि अलसुबह तक सीएम गहलोत का जोधपुर दौरा बताया जा रहा था स्थगित, लेकिन एकाएक सीएम गहलोत ने जोधपुर पहुंच सभी को कर दिया चकित

Read More »
लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान

संघ की महाझूठी पाठशाला से निकले जुमलेबाज विद्यार्थी ही कर रहे हैं 2 करोड़ नौकरी का दावा- लालू: देश की सियासत से जुड़ी खबर, विजयादशमी के मौके पर नागपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा रोजगार को लेकर दिए गए बयान पर गरमाई सियासत, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने संघ प्रमुख के साथ पीएम मोदी पर साधा निशाना, लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘RSS की ठग विद्या से प्रशिक्षित एवं संघ की महाझूठी, महाकपटी पाठशाला से निकले जुमलेबाज विद्यार्थी ही सालाना 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने का वादा कर बटोरते हैं वोट?, जब जब RSS-BJP अपनी ही बेफिजूल की बातों में फँसती है तो नफ़रत फैलाने वाले सज्जन बिन मांगा ज्ञान बांटने चले आते है,’ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि- ‘रोज़गार मतलब नौकरी, युवा नौकरी के पीछे ही भागेंगे और वह भी सराकरी, अगर ऐसे सब लोग दौड़ेंगे तो कितनी नौकरी दे सकते हैं? किसी भी समाज में सराकरी और प्राइवेट मिलाकर ज़्यादा से ज़्यादा 10, 20, 30 प्रतिशत होती है नौकरी, बाकी सब को करना पड़ता है अपना काम’

Read More »
KCR ने किया राष्ट्रीय पार्टी का एलान

KCR ने किया अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी भारत राष्ट्र समिति के नाम का एलान, इस शुभ मुहूर्त में की घोषणा: देश की सियासत से जुड़ी खबर, TRS प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नई राष्ट्रीय पार्टी के नाम का किया एलान, पंडितो के कहने पर KCR ने 1 बजकर 19 मिनट के शुभ मुहूर्त पर किया नई पार्टी भारत राष्ट्र समिति का एलान, इसे KCR के मिशन 2024 की शुरुआत के तौर पर है देखा जा रहा, केसीआर का कहना है- ‘टीआरएस का उद्देश्य अलग तेलंगाना राज्य के गठन और इसे विभिन्न विकास और कल्याण कार्यक्रमों में देश में नंबर 1 राज्य बनाने के साथ किया गया था हासिल, लेकिन अब देश को नंबर 1 बनाना है, इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और ‘देश के नेता केसीआर’ के नारे लगाए, आज सुबह भी KCR ने पार्टी कार्यकर्ताओं, सांसदों और विधायकों की बैठक ली, इस बैठक में जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी लिया था भाग, KCR पिछले कुछ समय से खुलकर बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ कर रहे हैं बयानबाजी

Read More »
सियासी संग्राम पर कुमार विश्वास का तंज

बाहर वाले विरोध नहीं करते तो कांग्रेस वाले अंदर ही आपस में कर लेते हैं फजीता- विश्वास ने कसा तंज: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मशहूर कवि एवं पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने भीलवाड़ा में आयोजित एक कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी संग्राम को लेकर कसा तंज, कवि सम्मेलन में डॉ कुमार विश्वास ने कहा- ‘राजस्थान में तो वर्तमान में पूछना पड़ता है कि आप उनके वाले गुट में हो या इनके वाले गुट में हो, यानी दौसा की तरफ देखते हो या जोधपुर की तरफ देखते हो, मेरा मानना है कि कांग्रेस बड़ी ही आत्मनिर्भर पार्टी है, बाहर वाले विरोध नहीं करते हैं तो अंदर ही कर लेते हैं फजीता, यह फजीता पिछले एक माह से हो रहा है, राहुल गांधी की यात्रा में बड़ी धूमधाम से चल रही है, इस दौरान राजस्थान वालों ने सोचा कि ऐसा क्या हो गया, चुनाव हमने जीता और धूमधाम यह ले गया, इसलिए राजस्थान में आपस में ही फजीता कर लिया, राजस्थान वाले बहुत अच्छे लोग हैं, सबको देते हैं बराबर मौका, यहां नहीं है एग्जिट पोल का चक्कर, अभी तुम ले जाओ, फिर हम ले जायेंगे’

Read More »