



Day: October 1, 2022


अगर बदलाव चाहते हैं तो मुझे चुनें और पार्टी के वर्तमान कामकाज से हैं संतुष्ट तो खड़गे को दें वोट- थरूर: पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन तकनीकी कारणों से खारिज होने के बाद आधिकारिक तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में, मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार द्वारा माना जा रहा है समर्थित तो वहीं शशि थरूर कर रहे हैं बदलाव की बात, थरूर ने जोर देकर कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे और मैं विचारों के विभिन्न स्कूलों से हो सकते हैं सम्बंधित, लेकिन हम एक ही पार्टी में हैं सहयोगी, सदस्यों को करने दें फैसला, मैं सदस्यों से कह रहा हूं केवल इतना कि यदि आप पार्टी के कामकाज से हैं संतुष्ट, तो कृपया खड़गे साहब को दें वोट, लेकिन अगर आप चाहते हैं बदलाव, और अगर आप चाहते हैं कि पार्टी अलग तरह से करे काम तो मुझे चुनें,’ वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नियम को ध्यान में रखते हुए शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में दिया इस्तीफा
1 Oct 2022
Read More »



बृजलाल खाबरी को सौंपी गई UP कांग्रेस की कमान, साथ ही विशेष योजना के तहत बनाए गए 6 प्रांतीय अध्यक्ष: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में हर राजनीतिक दल की तरह कांग्रेस ने भी शुरू कर दी हैं अपनी कोशिशें, संगठन को एक बार फिर से मजबूत करने की बनाई जा रही हैं योजनाएं, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नोटिस जारी कर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्षों के नामों का किया एलान, बृजलाल खाबरी को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष, इसके साथ ही संगठन को मजबूत नेतृत्व देने के लिए इस बार बनाए गए हैं छह प्रांतीय अध्यक्ष, छह प्रांतीय अध्यक्षों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को किया गया है शामिल
1 Oct 2022
Read More »

अब खड़गे-थरूर के बीच होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी का मुकाबला, त्रिपाठी का नामांकन हुआ रद्द: देश की सियासत से जुड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर रोचक हुआ मुकाबला, कल तक दिख रहा त्रिकोणीय मुकाबला अब हो चूका है द्विपक्षीय, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए घमासान, इन दोनों नेताओं के साथ झारखंड के केएन त्रिपाठी ने भी भरा था नामांकन लेकिन कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण समिति ने त्रिपाठी का नामांकन किया रद्द, अब अगर 8 अक्टूबर तक कोई भी नेता वापस नहीं लेता अपना नामांकन तो 17 अक्टूबर को होगा मतदान और 19 अक्टूबर को होगी मतों की गिनती उसके बाद सामने आएंगे नतीजे, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा- ‘शुक्रवार को कुल 20 फॉर्म जमा किए गए, इनमें से स्क्रूटनी कमेटी ने हस्ताक्षर की समस्या के कारण 4 फॉर्म को कर दिया खारिज, केएन त्रिपाठी के फॉर्म को खारिज कर दिया गया क्योंकि यह निर्धारित मानदंडों को नहीं करता था पूरा’
1 Oct 2022
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी बनी सिंगर, लोक गीतों को पहचान दिलाने के लिए गायन क्षेत्र में रखा कदम: राजस्थान के मुख्यमंत्री आवास से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत इन दिनों अपने अनूठे शोक को लेकर है चर्चा में, यूं तो सुनीता गहलोत नहीं रहती लाइम लाइट में, लेकिन लोकगीतों को मुख्यधारा में पहुंचाने के लिए उठाया बड़ा कदम, सुनीता गहलोत ने इसके लिए गायन के क्षेत्र में रखा कदम, जी हां सीएम गहलोत की पत्नी अब बन गई है सिंगर, यहीं नहीं उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम है सिंगर सुनीता गहलोत, सुनीता गहलोत के इस अंदाज को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की पत्नी ब्याह-शादी में गाए जाने वाले गीतों का संकलन करने में है जुटी, सुनीता गहलोत यूट्यूब पर चैनल बनाकर है इन गीतों को अपनी आवाज़ में कर रही है जारी, आपकों बता दें सीएम गहलोत की पत्नी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर होती रहीं है शामिल, लेकिन इस बार उन्होंने खुद विलुप्त होते लोक गीतों को फिर से जीवित करने का उठाया है बीड़ा
1 Oct 2022
Read More »

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: दिल्ली में हर साल की तरह सर्दियों के मौसम में होने वाले भीषण वायु प्रदुषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस सन्दर्भ में लिया बड़ा फैसला, अब से दिल्ली में बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर विंटर एक्शन प्लान किया है लागू, इसके तहत अगर आपके पास अपने वाहन का पॉल्यूशन चेक सर्टिफिकेट नहीं है तो आप नहीं भरवा सकेंगे ईंधन, दिल्ली सरकार का ये फैसला 25 अक्टूबर से होगा प्रभावी, इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- ‘प्रदूषण की रोकथाम के लिए GRAP और ‘विंटर एक्शन प्लान’ को किया जाएगा सख़्ती से लागू, वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार 6 अक्टूबर से Anti-Dust Campaign यानी धूल से होने वाले प्रदूषण के खिलाफ शुरू करेगी कैंपेन
1 Oct 2022
Read More »

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की पालना: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ को भेजा अपना इस्तीफा, पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का किया पालन, उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में ये फैसला लिया गया था कि कोई भी व्यक्ति पार्टी में दो पदों पर नहीं रह सकता आशक्त, यानी दूसरे पद से पहले किसी भी नेता को अपने मौजूदा पद से देना होगा इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल ही दर्ज कराया था अपना नामांकन, इस दौरान कांग्रेस के कई बड़ी नेता उनका समर्थन करने के लिए रहे उपस्थित, ऐसे में उनकी जीत की संभावना है काफी प्रबल, वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बड़ा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बन सकते हैं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष
1 Oct 2022
Read More »


