



Day: October 1, 2022


NCP नेता छगन भुजबल की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जाने क्या है पूरा मामला: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल की बड़ी मुश्किलें, भुजबल और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज की प्राथमिकी, एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘एक व्यक्ति ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता भुजबल को भेजे थे कुछ वीडियो, जिनमें वह कथित तौर पर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते आ रहे थे नजर, अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात इस मामले में चेंबूर पुलिस थाने में की गई प्राथमिकी दर्ज, अधिकारी ने बताया कि, ‘व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-506(2) (आपराधिक धमकी) और धारा-34 (समान मंशा) के तहत भुजबल और दो अन्य के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी,’ भुजबल राकांपा के सदस्य हैं और मौजूदा समय में महाराष्ट्र विधानसभा में नासिक के येवला निर्वाचन क्षेत्र का करते हैं प्रतिनिधित्व, वह राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं
1 Oct 2022
Read More »

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पहला संभागीय दौरा, पहुंचे बीकानेर: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीते रविवार को राजस्थान की सियासत में मचे घमासान के बाद कल देर शाम दिल्ली से जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुरूवार को आलाकमान से माफ़ी मांगने के बाद सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से कर दिया था इंकार, इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि शायद राजस्थान में मुख्यमंत्री परिवर्तन की प्रक्रिया चली गई है ठंडे बस्ते में, यही कारण है कि सीएम गहलोत आज सियासी घमासान के बाद पहुंचे अपने संभागीय दौरे पर, सीएम गहलोत आज बीकानेर और श्रीगंगानगर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के अवलोकन के साथ ही कई विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन, बीकानेर पहुंचे सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘ग्रामीण ओलिंपिक खेलों ने देश में एक नया माहौल किया है पैदा, इन खेलों में राजनीतिक दलों के लोग भी भाग ले रहे हैं, ये अच्छी बात है कि क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है लेकिन इन खेलों से भाईचारे को बढ़ावा मिल रहा है’
1 Oct 2022
Read More »

यूक्रेन के चार राज्यों के रूस में विलय के खिलाफ UNSC लाया गया निंदा प्रस्ताव, भारत ने नहीं किया मतदान: यूक्रेन के चार क्षेत्रों- लुहांस्क, डोनेट्स्क, जैपोरिजिया और खेरसॉन को रूस में विलय करने के खिलाफ शुक्रवार को अमेरिका व अल्बानिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में लाया निंदा प्रस्ताव, 15 देशों को इस प्रस्ताव पर करना था मतदान, जिनमें भारत भी था शामिल, लेकिन भारत इसे लेकर रहा तटस्थ और बना ली मतदान से दूरी, भारत पहले भी कई मौकों पर रूस के खिलाफ प्रस्तावों पर रहा है तटस्थ, 10 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में किया मतदान, प्रस्ताव में रूस की ओर से यूक्रेन में कराए गए जनमत संग्रह को बताया गया है अवैध, हालांकि, रूस ने प्रस्ताव के खिलाफ वीटो इस्तेमाल करते हुए इसे नहीं होने दिया पारित, भारत के साथ चार देशों ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा
1 Oct 2022
Read More »



