Day: September 30, 2022

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा अपना नामांकन

खड़गे पहुंचे AICC दफ्तर, दाखिल किया अपना नामांकन, सीएम गहलोत और दिग्विजय सिंह रहे मौजूद: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर, अध्यक्ष पद की रेस में एकाएक सामने आए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC मुख्यालय पहुंच दाखिल किया अपना नामांकन, मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले दिग्विजय सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम चल रहा था आगे लेकिन दिग्गी राजा ने नामांकन फॉर्म लेने के बावजूद अलसुबह कर दिया चुनाव लड़ने से इंकार, तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बाद आलाकमान से मुलाकात कर चुनाव लड़ने से कर दिया था इंकार, हालांकि दोनों ही नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक के रूप में रहे AICC दफ्तर में मौजूद, नामांकन दाखिल करने का आज है आखिरी दिन, इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी भरा अपना नामांकन, 19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष

Read More »
शशि थरूर ने भरा नामांकन

शशि थरूर ने किया नामांकन दाखिल, गाजे बाजे के साथ पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, जमकर हुई नारेबाजी: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचे भरा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, गाजे बजे के साथ थरूर ने भरा अपना नामांकन, नामांकन के दौरान उनके समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी, नामांकन भरने के बाद थरूर ने कहा- ‘देश में है मजबूत विपक्ष की जरुरत, अध्यक्ष पद चुनाव में गांधी परिवार है पूरी तरह न्यूट्रल, हमें कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में करना है काम,’ थरूर के अलावा कांग्रेस आलकमान के डार्क हॉर्स मल्लिकार्जुन खड़गे हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दूसरे उम्मीदवार, इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम था इस लिस्ट में, लेकिन अलसुबह ही प्रेसकॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कर दिया नामांकन भरने के लिए ना, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे इस लिस्ट में पहले नंबर पर, लेकिन राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बाद आलाकमान के कहने पर सीएम गहलोत ने नामांकन भरने से कर दिया इंकार, अब 19 अक्टूबर को पता चलेगा की किसे मिलेगी कांग्रेस की कमान

Read More »
img 20220930 wa0115

सभी सियासी अटकलों पर विराम- अब खड़गे और थरूर के बीच होगा अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला: क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले की तरह हर पल बदलती कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर, अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद पहले दिग्विजय सिंह का नाम आया सामने, लेकिन अब इस मुकाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे की हुई एंट्री के बाद चेंज हो सकता है पूरा गेम, केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा था कि शुक्रवार शाम तक अध्यक्ष पद को लेकर हो जाएगा फैसला, इस बयान से साफ था कि आखिरी दौर तक बदल सकता है कुछ भी, खुद दिग्विजय सिंह ने ही नामांकन पत्र लेते हुए भी कहा था कि कल तक तय हो जाएगा कि मेरा नामांकन होगा या नहीं, अब दिग्विजय सिंह की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात ने साफ कर दिया है कि दिग्गी हो सकते हैं रेस से बाहर, मल्लिकार्जुन खड़गे हैं गांधी परिवार के वफादार, गहलोत के बागी तेवरों के बाद अब गांधी परिवार और पार्टी की पहली पसंद बनकर उभरे हैं खड़गे, सूत्रों की मानें तो अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही होगा अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला

Read More »
img 20220930 wa0109

जुबानी हमले पर हिदायत के बाद शुरू हुआ सोशल वॉर, माकन के दफ्तर का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या: राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच नेताओं को जुबानी हमले के लिए मिली आलाकमान हिदायत के बाद शुरू हुआ सोशल वॉर, आलाकमान से पहले गहलोत और फिर हुई पायलट की मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रभारी अजय माकन का एक वीडियो, संभवत माकन के दफ्तर के इस वीडियो में विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा माकन के रूम से बाहर निकलते दिख रहे हैं, अजय माकन दिख रहे हैं अपने दफ्तर में बैठे, जहां कुछ लोगों से हो रही है उनकी बातचीत, वीडियो में माकन ठहाके लगा कर कह रहे हैं अभी इनकी संख्या दिखाई देगी और बढ़ती, माकन के इतना कहते ही सामने बैठे शख्स बोलते हैं सीएम गहलोत की ने आपकी भारत जोड़ो यात्रा…और इतना कह हाथों से देते हैं संकेत, जिसका मतलब होता है मटियामेट करना, वहीं संख्या के मायन इस्तीफा देने वालों के धीरे-धीरे आलाकमान के प्रति आस्था दिखाने का बयान जारी करना हो सकता है, गहलोत समर्थक मंत्री और विधायक शुरुआत से प्रभारी अजय माकन पर हैं हमलावर

Read More »