Day: September 30, 2022

cng png gas

दीवाली पर मोदी सरकार का आमजन को महंगाई का सुपर डोज, गैस के दामों में 40% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी: दीवाली से पहले मोदी सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, अक्टूबर की शुरुआत में मिलेगा महंगाई का नया डोज, नेचुरल गैस की कीमतों में कर दी गई है 40 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, इससे देश में बिजली उत्पादन, उर्वरक बनाने और वाहन चलाने में इस्तेमाल होने वाली गैस यानी सीएनजी-पीएनजी होंगी महंगी, नेचुरल गैस उर्वरक बनाने के साथ बिजली पैदा करने के लिए है एक प्रमुख कच्चा माल, इसे सीएनजी में भी बदला जाता है और पाइप्ड नेचुरल गैस यानी रसोई गैस के रूप में भी किया जाता है इस्तेमाल, नेचुरल गैस की दरों में भारी वृद्धि से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने की है, जो पहले से ही पिछले एक साल में बढ़ चुकी है 70 प्रतिशत से अधिक, गैस की कीमतें मुद्रास्फीति को और भी बढ़ा सकती हैं जो पिछले आठ महीनों से आरबीआई के संतोषजनक स्तर से चल रही है ऊपर, महंगाई को कंट्रोल करने के लिए आरबीआई लगातार रेपो रेट में कर रहा है बढ़ोतरी

Read More »
दिल्ली से जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

दिल्ली से जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कल रहेंगे बीकानेर और श्रीगंगानगर के दौरे पर: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पद की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद देर शाम जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कल रहेंगे बीकानेर और श्रीगंगानगर के दौरे पर, सीएम गहलोत कल सुबह 9.30 बजे जयपुर से विशेष विमान से बीकानेर के लिए भरेंगे उड़ान, सुबह 10.30 बजे बीकानेर पहुंच 11 बजे डॉ करणी सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल स्पर्द्धाओं के अवलोकन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, इसके बाद सीएम गहलोत हेलीकॉप्टर से 12.30 बजे हनुमानगढ़ के लिए भरेंगे उड़ान, 1.30 बजे राजीव गांधी स्टेडियम पहुंच कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, उसके बाद 3 बजे हनुमानगढ़ से हेलीकॉप्टर से उड़ान भर 3.30 बजे आंबेडकर ग्राउंड में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल स्पर्द्धाओं के अवलोकन कार्यक्रम के साथ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में करेंगे शिरकत, इसके बाद सीएम गहलोत श्रीगंगानगर से हेलीकॉप्टर में सवार हो सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने का है कार्यक्रम, सूरतगढ़ एयरपोर्ट से सीएम गहलोत विशेष विमान से जयपुर के लिए भरेंगे उड़ान

Read More »
गहलोत के करीबी ने इशारों में साधा पायलट पर निशाना

अशोक गहलोत जैसा नेता बनने में लगेंगे 100 साल- मुख्यमंत्री के करीबी नेता ने साधा पायलट पर निशाना: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों के बीच सियासी बयानबाजी का दौर जारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी एवं राजस्थान धरोहर एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने साधा इशारों इशारों में सचिन पायलट पर निशाना, कहा- ‘आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी में नहीं है अशोक गहलोत जैसा अनुभवी कोई भी नेता, अगले 100 साल में भी कोई नहीं बन सकता सीएम गहलोत के जितना लोकप्रिय नेता, उनके जैसा बनने में लगेंगे 100 साल, गहलोत मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं, यह केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता का दिल और दिमाग सोनिया गांधी तक जाकर जाता है ठहर, वे जो फैसला करेंगी, उसकी अक्षरश होगी पालना, 2023 में भाजपा के पास नहीं है कुछ भी बोलने को, प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में किया है बढ़िया काम’

Read More »
सचिन पायलट की जमकर नारेबाजी

AICC दफ्तर में लगे सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे, समर्थकों ने बताया देश का भविष्य, की ये बड़ी मांग: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों के बीच समर्थकों ने आज AICC मुख्यालय में की जमकर नारेबाजी, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन AICC पहुंचे पायलट समर्थकों ने उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की उठाई मांग, पायलट समर्थकों ने कहा- ‘सचिन पायलट हैं देश के युवा नेता, देश का युवा उन्हें मानता है अपना नेता,’ यही नहीं समर्थकों ने यहां तक नारे लगाए कि सचिन पायलट को करना चाहिए देश में कांग्रेस का नेतृत्व, सचिन पायलट तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं,’ बता दें कल ही सचिन पायलट ने की थी कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात

Read More »
SC का बड़ा फैसला

संसद भवन पर लगे अशोक स्तम्भ के शेर नहीं लगते क्रूर, यह सब करता है दिमाग पर निर्भर- SC: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भारत के नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा पर लगाए गए अशोक स्तम्भ के शेर की मूर्ति के भाव से जुड़ी याचिका पर SC में आज हुई सुनवाई, SC ने याचिका खारिज करते हुए कहा- ‘संसद भवन पर लगाई गई शेर की मूर्ति नहीं करती कानून का उल्लंघन, लगाए गए शेर नहीं लगते क्रूर, यह व्यक्ति के दिमाग पर करता है निर्भर,’ दरअसल, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के हिस्से के तहत संसद भवन पर शेर की मूर्ति की गई थी स्थापित, राजनीतिक दलों की तरफ से इसपर उठाए गए थे सवाल, मामले में दो वकील अलदनीश रेन और रमेश कुमार की तरफ से याचिका की गई थी दायर, याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि नई मूर्ति स्टेट एंबलम ऑफ इंडिया (प्रोहिबिशन ऑफ इम्प्रॉपर यूज) एक्ट, 2005 में मंजूरी प्राप्त राष्ट्रीय प्रतीक की डिजाइन के है विपरीत, हालांकि, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने याचिका को कर दिया है खारिज

Read More »
अशोक गहलोत का बड़ा बयान

कांग्रेस हाईकमान का मानेंगे हर एक फैसला, मेरे लिए नहीं रखता पद मायने- सीएम गहलोत का बड़ा बयान: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीएम गहलोत बने खड़गे के प्रस्तावक, AICC दफ्तर पहुंचने से पहले सीएम गहलोत ने सीएम पद से इस्तीफा देने के सवाल को टालते हुए पत्रकारों से कहा- ‘मैं नहीं रहना चाहता किसी भी पद पर, हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा मैं उसे निभाऊंगा, मेरे लिए आज भी पद नहीं है इम्पोर्टेन्ट, अपने पुराने बयान पर मैं आज भी हूँ कायम, आलाकमान जो भी फैसला लेगा वो हमें है मंजूर,’ वहीं खड़गे के चुनाव लड़ने पर बोले गहलोत- ‘मौजूदा परिस्थितियों में खड़गे ने चुनाव लड़ने का जो फैसला लिया है वह है सही, हम करते हैं इसका स्वागत, हम सब सीनियर नेताओं ने मिलकर उनके समर्थन का किया है फैसला’

Read More »