Day: September 29, 2022

गहलोत समर्थित विधायकों की प्रेशर पॉलिटिक्स

दूसरे गुट के किसी भी नेता को बनाया गया मुख्यमंत्री तो सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा- मेघवाल का बड़ा बयान: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात तो दूसरी तरफ राजस्थान में सियासी बयानबाजी का दौर जारी, गहलोत गुट के सभी विधायकों की आलाकमान को दो टूक, अगर दूसरे खेमे से किसी को बनाया गया मुख्यमंत्री तो दे देंगे सभी विधायक इस्तीफा, सीएम गहलोत के काफी करीबी माने जाने वाले RTDC चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ और विधायक गोविंद राम मेघवाल ने पत्रकार बरता कर कहा- ‘यदि दूसरे गुट के नेता को सीएम बनाया गया तो हम सभी विधायक दे देंगे इस्तीफा, हम लोग मध्यावधि चुनाव के लिए भी हैं तैयार,’ सचिन पायलट का बिना नाम लिए मेघवाल ने कहा- ‘ऐसा पहली बार हुआ था, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे शख्स ने दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार बनाने की की थी कोशिश,’ यही नहीं मेघवाल और राठौड़ ने एक सीसीटीवी फुटेज के जरिए पायलट खेमे के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां से मिलीभगत के लगाए आरोप

Read More »
दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

दिग्विजय का बड़ा एलान, लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, आलाकमान के आशीर्वाद से कल भरेंगे नामांकन: दिल्ली की सियासत से जुड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सियासी गहमगहमी हुई तेज, कल तक आंशिक रूप से अध्यक्ष पद की रेस में शामिल दिग्विजय सिंह ने गुरूवार को किया अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान, गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंच दिग्गी राजा ने लिए नामांकन फॉर्म, दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा- ‘मैं आज अपना नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और संभवत: कल भरूंगा,’ दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है 30 सितंबर, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम चल रहा था सबसे आगे, लेकिन राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद सीएम गहलोत पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर उठने लगे हैं सवाल, यही कारण है कि दिग्विजय सिंह ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नामांकन दाखिल करने का लिया निर्णय, दिग्गी राजा के साथ आलाकमान का पूरा आशीर्वाद आ रहा है नजर, कल अंतिम तारीख को हो जाएगी पूरी स्थिति साफ़

Read More »
rajasthan political crisis 1664252024

सीएम गहलोत पहुंचे 10 जनपथ, सोनिया से मुलाकात के बाद होगी पायलट और आलाकमान की बैठक: राजस्थान की सियासत के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए 10 जनपथ पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कुछ देर में करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलाकात, राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम की देंगे आलाकमान को पूरी जानकारी, सोनिया से मुलाकात के बाद ही ये तय होगा कि सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, वहीं अगर वे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव तो राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से वे दे सकते हैं इस्तीफा, उनकी जगह किसी और को बनाया जाएगा राजस्थान का मुख्यमंत्री, वहीं इस मुलाकात के बाद 10 जनपथ पर होगी एक और अहम बैठक, सचिन पायलट सीएम गहलोत के बाद करेंगे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात, पायलट से भी आलाकमान लेगा पुरे मामले की रिपोर्ट, इन दोनों मुलाकातों के बाद हो जाएगी राजस्थान के साथ साथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की स्थिति हो जाएगी पूरी तरह साफ

Read More »
img 20220929 wa0121

धर्मेंद्र राठौड़ तो खुद रजिस्टर्ड दलाल है, सब जानते हैं- सचिन पायलट को गद्दार कहने पर सोलंकी का पलटवार: राजस्थान में गहलोत गुट के मंत्री-विधायकों द्वारा लगातार सचिन पायलट पर जुबानी हमलों का अब पायलट गुट ने जवाब देना किया शुरू, मुरारी मीणा के बाद अब कट्टर पायलट समर्थक वेदप्रकाश सोलंकी ने धर्मेंद्र राठौड़ के बयान पर किया जोरदार पलटवार, पायलट को गद्दार कहने के सवाल पर सोलंकी ने कहा- ‘कौन धर्मेंद्र? धर्मेंद्र राठौड़, वो तो खुद रजिस्टर्ड दलाल है, सब जानते हैं कि किस तरह से वो कांग्रेस और बीजेपी दोनों जगह करते हैं दलाली, सब जानते हैं कि हम हैं आलाकमान के साथ, कौन सच्चा, कौन झूठा, कौन गद्दार, कौन क्या है जानते हैं सब, धर्मेंद्र राठौड़ की बात करने का मतलब है समय जाया करना,’ सोलंकी ने कहा- कांग्रेस के बड़े घराने जो हमेशा रहे कांग्रेस के साथ रहे, मदेरणा परिवार, ओला परिवार, नारायण सिंह, नरेंद्र बुडानिया, परसराम मोरदिया, रामनारायण मीणा, जाहिदा खान भी थी वहां, कांग्रेस में आस्था रखने वाले लोग विधायक दल की बैठक में थे मौजूद और रात 12 बजे तक करते रहे वैट, मैं उन सभी को करता हूं नमन

Read More »
img 20220929 095127

राजस्थान को जल्द मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री- वेणुगोपाल के बयान ने बढ़ाई गहलोत-पायलट गुट की टेंशन: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे या नहीं? सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन पाएंगे या नहीं? अब जल्द ही मिलने वाले हैं इन दोनों सवालों के जवाब, इसी बीच आलाकमान के करीबी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बयान के निकाले जा रहे मायने, पत्रकारों के सवालों के जवाब में वेणुगोपाल ने कहा- ‘राजस्थान में नहीं है कोई ड्रामा, एक या दो दिन में साफ हो जाएगा सब और आपको पता चल जाएगा कि कौन बनने जा रहा है नया मुख्यमंत्री?’ वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नाटकीय अंदाज में बढ़ रहा है आगे, कम से कम मीडिया में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की तो हो रही है चर्चा,’ इस बीच देर रात दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, वहीं सचिन पायलट पहले से डाले हुए हैं दिल्ली में डेरा, देखना दिलचस्प ये होगा कि अगर आलाकमान मुख्यमंत्री के लिए पायलट के नाम पर लगाता है मुहर तो कितने बयानवीर देंगे पार्टी से इस्तीफा?

Read More »