Day: September 29, 2022

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पायलट का बेबाक अंदाज

2023 के लिए हम सबको लड़ना है मिलकर, 30 साल से चल रही परिपाटी को तोड़ा जाए- सचिन पायलट: राजस्थान की राजनीति से बड़ी खबर, लगभग सवा घंटे की मुलाकात के बाद सचिन पायलट 10 जनपथ से निकले बाहर, मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा- ‘मैंने अपने सेंटीमेंट्स, अपनी भावना पुरे विस्तार से हमारी पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी और अन्य बड़े नेताओं के सामने रख दिया है, राजस्थान में जो भी घटनाक्रम हुआ उसको आलाकमान के सामने रख दिया है, मेरा पहली प्राथमिकता है 2023 में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करना, पहले भी कई बार कह चूका हूं, हम सबको मिलकर 30 साल से चली आ रही एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की परिपाटी को तोड़ना है,’ वहीं मुख्यमंत्री के सवाल को टाल गए सचिन पायलट, सूत्रों की मानें तो वेणुगोपाल और सोनिया गांधी से पायलट की मुलाकत के दौरान राहुल गांधी को भी जोड़ा गया ऑनलाइन, वहीं बैठक के बाद सोनिया गांधी पहुंची प्रियंका गांधी के आवास, संभवतः राजस्थान के मुद्दे पर आज लिया फ़ाइनल फैसला

Read More »
आपस में ना उलझें विधायक

राजस्थान से जुड़े घटनाक्रम पर नेता ना करें एक दूसरे पर बयानबाजी, वर्ना होगी सख्त कार्रवाई- वेणुगोपाल: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर शुरू हुए विवाद में नेताओं की आपसी बयानबाजी पहुंची चरम पर, चुनाव साल में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी बयानबाजी से आहत होकर कांग्रेस आलाकमान ने लिया बड़ा फैसला, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी करते हुए कहा- ‘नेता राजस्थान में एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी ना करें और ना ही पार्टी के अंदरूनी मामलों पर दें सार्वजनिक बयान, अगर कोई नेता ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ की जाएगी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई,’ दरअसल अशोक गहलोत के करीबी और राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बुधवार को सचिन पायलट पर निकली थी जमकर भड़ास, यही नहीं उन्होंने सचिन पायलट को कहा था ‘गद्दार’

Read More »
सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात जारी

अशोक गहलोत के बाद अब सचिन पायलट पहुंचे 10 जनपथ, सोनिया गांधी से मुलाकात से बनेगी बात!: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बीते रविवार से जारी ऐतिहासिक सियासी घटनाक्रम पर असाधारण चुप्पी साधे बैठे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे 10 जनपथ, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से कर रहे हैं मुलाकात, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी हैं बैठक में मौजूद, इससे पहले आज दोपहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी आलाकमान से मुलाकात, मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का किया था एलान, राजस्थान में हुए घटनाक्रम के लिए खुद को बताया आहत और सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की स्वीकारी थी बात, इसके साथ ही राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री का फैसला छोड़ा आलाकमान पर, ऐसे में अब सचिन पायलट की आलाकमान से मुलाक़ात को लेकर प्रदेश की राजनीति में लगाए जा रहे हैं सियासी कयास, पायलट के सियासी भविष्य पर इस बैठक में लग सकती है मुहर, पायलट समर्थकों के साथ गहलोत समर्थकों को भी है इस बैठक के परिणाम का इंतजार, अगले दो दिन में होगा मुख्यमंत्री के नाम का पटाक्षेप

Read More »
मायावती के निशाने पर अखिलेश

अंबेडकरवादी होने का ढोंग कर रहे हैं अखिलेश, उनका दलित प्रेम मुंह में राम बगल में छूरी जैसा- मायावती: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अंबेडकर प्रेम को लेकर मायावती ने साधा निशाना, कहा- समाजवादी पार्टी द्वारा अपने चाल, चरित्र, चेहरा को ‘अंबेडकरवादी’ दिखाने का प्रयास वैसा ही ढोंग, नाटक व छलावा है जैसा कि वोटों के स्वार्थ की खातिर अन्य पार्टियां अक्सर करती रहती हैं ऐसा, इनका दलित व पिछड़ा वर्ग प्रेम मुंह में राम बगल में छूरी को ही करता है चरितार्थ, वास्तव में डा. भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक व मानवतावादी आदर्शों को पूरा कर के देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, पिछड़ों, उपेक्षितों आदि का हित, कल्याण व उत्थान करने वाली नहीं है कोई भी पार्टी व सरकार, सपा का तो पूरा इतिहास ही रहा है अंबेडकर व बहुजन विरोधी, सपा शासन में हुई थी डॉ. अंबेडकर के अनुयाइयों की घोर उपेक्षा, महापुरुषों की स्मृति में बसपा सरकार द्वारा स्थापित नए जिले, विश्वविद्यालय, भव्य पार्क आदि के नाम भी जातिवादी द्वेष के कारण बदल दिए गए, क्या यही है सपा का डा. अंबेडकर प्रेम?’

Read More »
सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान

सीएम अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली से निकल कर आई अभी की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया में दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैं नहीं लड़ रहा हूं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, दो दिन पूर्व राजस्थान में जो हुआ उससे मैं हूँ बहुत आहत, उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से मांगी है माफ़ी, प्रदेश का मुख्यमंत्री और CLP लीडर होने के बावजूद भी परंपरा के अनुसार पहली बार एक लाइन का प्रस्ताव नहीं करवा पाया पारित,’ हालांकि इससे पहले आए दिग्विजय सिंह के बयान से ही यह बात हो गई थी क्लियर कि सीएम गहलोत नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय सिंह ने आज एलान करते हुए कहा कि मैं कल भरूंगा पार्टी अध्यक्ष के लिए नामांकन का पर्चा, इससे पहले लगाए जा रहे थे सीएम अशोक गहलोत के नामांकन करने के कयास, ऐसे में अब सबकी निगाहें टिकी सोनिया गांधी के अगले कदम पर, क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे अशोक गहलोत?

Read More »