



Day: September 28, 2022



सीएम आवास पर मंत्री-विधायकों का लगा जमावड़ा, अब देर शाम दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आलाकमान की नाफरमानी के चलते मंगलवार को गहलोत समर्थक तीन नेताओं को मिले नोटिस के बाद आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे दिल्ली रवाना, देर शाम दिल्ली पहुंच सीएम गहलोत कर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुलाकात, इससे पहले सीएम गहलोत का 3.30 बजे दिल्ली जाने का था कार्यक्रम, लेकिन सीएम आवास पर पहुंचे कई मंत्रियों विधायकों के साथ बैठक के कारण दिल्ली जाने के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, सीएम आवास पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्य सचेतक महेश जोशी, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई विधायकों ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई मंत्रियों-विधायकों की सीएम गहलोत से चर्चा, वहीं दिल्ली में पहले से मौजूद सचिन पायलट ने राजीव शुक्ला के आवास पर की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात
28 Sep 2022
Read More »

तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, कथित IRCTC घोटाले को लेकर कोर्ट ने दिए 18 अक्टूबर को पेशी के आदेश: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही IRCTC घोटाले का जिन्न निकलकर आया बाहर, कथित IRCTC घोटाले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अक्टूबर को तेजस्वी को कोर्ट में पेश होने के दिए आदेश, अदालत ने सीबीआई की उस याचिका पर तेजस्वी को जवाब देने का और समय दिया है, जिसमें उनकी जमानत रद्द करने की की गई है मांग, दरअसल, पिछले दिनों सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की थी याचिका, सीबीआई का कहना है कि तेजस्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों को दे रहे हैं धमकी, जो कि जमानत की शर्तों का है उल्लंघन, इसलिए उनकी बेल को किया जाए रद्द, इसके बाद अदालत ने नोटिस जारी कर तेजस्वी से इस मामले पर मांगा था जवाब, वहीं, राउज एवेन्यु कोर्ट ने तेजस्वी के पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राहत देते हुए उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर जाने की दे दी है अनुमति
28 Sep 2022
Read More »

पार्टी आलाकमान है सुप्रीम लेकिन राजस्थान में अशोक गहलोत हैं सबकुछ, ये टर्म भी करेंगे कम्प्लीट- विश्वेन्द्र: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर प्रदेश में चल रही आपसी खींचतान के बीच बयानबाजी का दौर जारी, कभी कट्टर सचिन पायलट समर्थक रहे पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अशोक गहलोत हैं हम सभी से ज्यादा विद्वान व्यक्ति, उन्हें पता है कि पूरे हालात को कैसे करना है टैकल, पार्टी हाईकमान सुप्रीम हैं और राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं सुप्रीम, गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं और उन्हें 14 साल का है अनुभव, मुख्यमंत्री के रूप में और वो ये टर्म भी करेंगे पूरा, पार्टी नेता क्या कह रहे हैं और क्या नहीं मुझे नहीं है इससे कोई लेना देना, मैं इन सब चीजों से दूर हूं, मुझे नहीं पता की कोई क्या बयान दे रहा है,’ 2020 में जब राजस्थान में सियासी घमासान छिड़ा था तो डैमेज कंट्रोल के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्री पद से कर दिया था बर्खास्त
28 Sep 2022
Read More »

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हिमाचल के कार्यकारी अध्यक्ष BJP में हुए शामिल: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस की मुश्किलें नहीं ले रही है ख़त्म होने का नाम, एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाल रही है भारत जोड़ो यात्रा, तो वहीं पार्टी की टूट ख़त्म होने का नहीं ले रही है नाम, साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने हाथ का साथ छोड़ थामा कमल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में बीजेपी में हुए शामिल, महाजन को पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा- ‘हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के विकास में दिया है योगदान, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया क्योंकि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों में शामिल होने के लिए हुए हैं प्रेरित, वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए काम करने के लिए होना चाहते हैं भाजपा में शामिल
28 Sep 2022
Read More »

राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच पायलट करेंगे प्रियंका से मुलाकात, राजीव शुक्ला के घर होगी बैठक: प्रदेश की सियासत से जुड़ी खबर, राजस्थान कांग्रेस में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सचिन पायलट हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला के आवास के लिए रवाना, सूत्रों के अनुसार शुक्ला के आवास पर सचिन पायलट की होगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अहम मुलाकात, प्रदेश में हाल ही में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर हो सकती है दोनों के बीच अहम चर्चा, साथ ही मुख्यमंत्री के साथ साथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी हो सकती है दोनों के बीच चर्चा, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली जाने का है कार्यक्रम, हालांकि उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी या नहीं अभी तक इसकी नहीं हुई है स्थिति साफ़, फिलहाल सभी की निगाहें अब टिकी हुई है राजधानी दिल्ली पर
28 Sep 2022
Read More »

क्लीनचिट के बाद सीएम गहलोत जा रहे दिल्ली, सोनिया से मुलाकात के बाद क्लियर होगा सत्ता या संगठन?: राजस्थान कांग्रेस में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर में जा रहे हैं दिल्ली, रविवार को हुए हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे में मिली क्लीन चिट के बाद सोनिया गांधी से सीएम गहलोत करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात, मुलाकात के दौरान अगर सोनिया गांधी कहती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए, तो माना जा रहा है सीएम गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, हालांकि गहलोत के नामांकन को लेकर अभी भी संशय है बरकरार, वहीं अगर सीएम गहलोत भरेंगे नामांकन तो मुख्यमंत्री के लिए क्या अभी भी सचिन पायलट का नाम होगा फाइनल? या आलाकमान सीएम गहलोत और गुट के विधायकों की मांग के आगे होगा नतमस्तक? फिर ऐसे में क्या होगा पायलट का राजनीतिक भविष्य? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे सोनिया-गहलोत की इस अहम मुलाकात के बाद
28 Sep 2022
Read More »

शांति धारीवाल और महेश जोशी को भी बिना नोटिस दिए तुरन्त किया जाना चाहिए बर्खास्त- मदेरणा ने उठाई मांग: राजस्थान कांग्रेस में आलाकमान की नाफरमानी के चलते गहलोत समर्थक तीन नेताओं को थमाया गया कारण बताओ नोटिस, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और RTDC चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को जारी किया गया शो कॉज नोटिस, जिसका जवाब इन तीनों को देना है अगले 10 दिनों में, खबर के सामने आने के बाद पहले से लगातार इन बागी नेताओं पर निशाना साध रही ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने की तीनों को बर्खास्त करने की मांग, देर रात किए गए ट्वीट में दिव्या ने लिखा- जिस तरह से सचिन पायलट, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह को बिना नोटिस के किया गया था मंत्रिमंडल से बर्खास्त, उसी तरह से अब शांति धारीवाल और महेश जोशी को भी किया जाना चाहिए तुरंत प्रभाव से बर्खास्त, क्योंकि इन दोनों ने हाईकमान को खुलेआम दी है चुनौती, इससे पहले मदेरणा ने धारीवाल के घर पर हुई बैठक का वीडियो भी किया था शेयर, जिसमें धारीवाल विधायकों को कर रहे हैं संबोधित, मदेरणा ने लिखा की साफतौर पर हाई कमान को दी जा रही है चुनौती
28 Sep 2022
Read More »



