



Day: September 28, 2022



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए दिल्ली रवाना, कल करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात, भर सकते हैं नामांकन: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ा अपडेट, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए दिल्ली के लिए रवाना, विशेष विमान से जाएंगे दिल्ली, राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद कल सीएम गहलोत कर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात, इसके साथ ही सोनिया से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए भर सकते हैं अपना नामांकन, यही नहीं नामांकन के साथ ही सीएम गहलोत दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, इससे पहले सीएम गहलोत का आज दोपहर करीब 3.30 बजे दिल्ली जाने का था कार्यक्रम, लेकिन आवास पर पार्टी विधायकों एवं मंत्रियों के साथ चर्चा में लग गया वक़्त, राजस्थान की सियासत के लिए अगले दो दिन हैं बहुत अहम
28 Sep 2022
Read More »

अमित शाह के आदमी को बना दोगे मुख्यमंत्री? ये नहीं बर्दाश्त, चाहे एक साल पहले करवा लो चुनाव- परसादी: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच गहलोत के मंत्री परसादी लाल मीणा ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान, सियासी संकट के समय नाराज होकर मानेसर जाने वाले विधायकों पर लगाया बड़ा आरोप, बिना नाम लिए सचिन पायलट को बताया अमित शाह का आदमी, कहा- ‘जो बीजेपी की गोद में जा बैठे, अमित शाह के ऑफिस में जा बैठे, हरियाणा पुलिस ने जिनको दी सुरक्षा, क्या उन्हें बना देंगे सीएम? उसके बाद क्या राजस्थान की जनता हमको छोड़ेगी, क्या हम जीत के आ जाएंगे दोबारा? कोई नहीं जीतेगा, यहां भी हो जाएंगे पंजाब जैसे हालात, ये तो एक तरह से अमित शाह के आदमी को मुख्यमंत्री बनाना हो गया, सतीश पूनियां कहते हैं कि आज भी सचिन पायलट के लिए खुले हैं हमारे दरवाजे, ये क्या है? ये क्या नाटक है? जिन्होंने की प्रदेश की सरकार गिराने की कोशिश उन्हें हम नहीं करते पसंद, अगर आज चुनाव हो जाएं तो अच्छा है हम इस्तीफा देकर एक साल बाद चुना लड़ते उसकी जगह आज लड़ लेंगे, उसके लिए भी हम हैं तैयार, लेकिन ऐसे नहीं चलेगा’
28 Sep 2022
Read More »


मोदीजी भी खत्म नहीं कर सकते मेरा राजनीतिक करियर, अगर मैं…- पंकजा मुंडे के बयान पर बीजेपी की चुप्पी: शीर्ष नेताओं की अनदेखी के चलते पहले से नाराज चल रहीं बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने सीधे पीएम मोदी का नाम लेकर फिर दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र में एक पखवाड़े के लिए मनाए जा रहे पीएम मोदी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम में अपने संबोधन ने पंकजा मुंडे ने कहा- ‘अगर मैं लोगों के दिलो-दिमाग में रहूं तो मोदीजी भी खत्म नहीं कर सकते मेरा राजनीतिक करियर, कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति चलती रही है, जबकि मोदीजी खत्म करना चाहते हैं वंशवाद के शासन को, मैं भी आती हूं एक एक राजनीतिक परिवार से, लेकिन अगर मैं आपके दिल और दिमाग में रहती हूं तो कोई भी खत्म नहीं कर पाएगा मेरा राजनीतिक करियर, इसीलिए मैं कह रही हूं आप लोग मेरे साथ हैं तो मोदी जी भी खत्म नहीं कर सकते मेरा राजनीतिक करियर,’ पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे, वहीं पंकजा मुंडे के इस बयान पर सभी बीजेपी नेताओं ने साधी चुप्पी
28 Sep 2022
Read More »

रावत के निधन के 9 महीने बाद देश को मिला नया CDS, Lt. जनरल अनिल चौहान (Rt) की हुई नियुक्ति: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, करीब 9 महीने बाद देश को मिला नया चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ, नए CDS के रूप में सरकार ने बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को किया है नियुक्त, अनिल चौहान देश के डीजीएमएओ, सेना की पूर्वी कमान के रह चुके हैं कमांडर, इन दिनों वे नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर थे तैनात, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में हुए थे सेवानिवृत्त, उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों का है व्यापक अनुभव, करीब 9 महीने पहले देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से ही यह पद था खाली, एक हेलीकाप्टर क्रैश में हो में हो गया था निधन, इस हेलीकाप्टर में उनके साथ उनकी पत्नी भी थी मौजूद
28 Sep 2022
Read More »

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में AAP नेता अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत, कहा- सच की हुई जीत: दिल्ली की सियासत से जुड़ी खबर, दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को दी जमानत, इससे पहले मंगलवार को विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने फैसला रख लिया था सुरक्षित, कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा था कि किसी भी नियम का नहीं किया गया है उल्लंघन, आरोप में प्रक्रियागत है खामी, निधि का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ, और प्रथम दृष्टया नहीं मिले इसके कोई भी सबूत, जमानत मिलने के बाद अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सच की जीत हुई,’ इससे पहले अदालत ने सोमवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान को भेज दिया था 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, एसीबी ने 16 सितंबर को खान के परिसरों पर छापे मारने के बाद उन्हें किया था गिरफ्तार
28 Sep 2022
Read More »


राज्य कर्मचारियों को CM गहलोत एक और दीवाली तोहफा, बोनस के बाद 4% DA बढ़ाने के आदेश जारी: केन्द्र सरकार के तुरन्त बाद अब गहलोत सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि कर दिया दीवाली का तोहफा, तो इसके कुछ घण्टे बाद ही गहलोत सरकार ने भी किया प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का किया एलान, अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर होगी देय, कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये का होगा अतिरिक्त व्यय, यही नहीं इसके अलावा अक्टूबर के महीने में राज्य कर्मचारियों दीवाली बोनस का पहले से ही किया जा चुका है एलान, ऐसे में राज्य कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, हालांकि हर साल गहलोत सरकार देती आ रही है राज्य कर्मचारियों को DA और दीवाली बोनस का तोहफा
28 Sep 2022
Read More »


