



Day: September 27, 2022



एक बार फिर शील धाबाई बनीं ग्रेटर जयपुर नगर निगम की कार्यवाहक मेयर, डीएलबी ने किए आदेश जारी: राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी कलह के बीच शहरी सरकार से आई बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट का स्टे हटने के साथ ही गिरी जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर पर गाज, राज्य सरकार ने वार्ड 87 से पार्षद डॉ.सौम्या गुर्जर को मेयर पद से किया बर्खास्त, न्यायिक जांच में दोषी मानते हुए सरकार ने निकाले आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिन पहले राज्य सरकार को किया था फ्री हैंड, न्यायिक जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए किया था स्वतंत्र, ऐसे में अब एक बार फिर चमकी बीजेपी नेता शील धाबाई की किस्मत, दूसरी बार बनीं ग्रेटर जयपुर नगर निगम की कार्यवाहक महापौर, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, हालांकि 6 महीने के भीतर महापौर पद के लिए कराने होंगे चुनाव, नगरपालिका अधिनियम के तहत महापौर को हटाने के बाद 6 महीने में चुनाव कराना है जरूरी, इससे पहले जयपुर नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं धाबाई
27 Sep 2022
Read More »

हाई वोल्टेज ड्रामे के लिए धारीवाल, जोशी और राठौड़ जिम्मेदार, कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस: नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीते रविवार कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, सीएम आवास पर होने वाली बैठक का गहलोत समर्थक विधायकों ने किया बायकॉट और मंत्री शांति धारीवाल के घर से सीधे स्पीकर सीपी जोशी को जाकर लगभग 76 विधायकों ने सौंप दिए इस्तीफे, पुरे प्रकरण से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आप को रखा दूर, और यही कहते रहे मेरा नहीं इस प्रकरण से कोई लेना देना, ऐसे में पर्यवेक्षक बनकर आये अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को सौंपी अपनी रिपोर्ट, लगभग 11 से ज्यादा पेज की रिपोर्ट में सीएम गहलोत को दी गई क्लीन चिट, वहीं मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, RTDC चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की की गई अनुशंषा, इसी क्रम में अब तीनों कांग्रेस दिग्गजों को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दोषी पाए जाने पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही, हालांकि तीनों हैं सीएम गहलोत के बेहद करीबी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा गहलोत कैसे बचाएंगे अपने खास सिपहसालरों को?
27 Sep 2022
Read More »


माकन और खड़गे ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, CM गहलोत को मिली क्लीनचिट, समर्थकों पर गिरेगी गाज: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पर्यवेक्षक बनकर जयपुर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट सौंपी आलाकमान को, सोनिया गांधी को भेजी गई 11 ज्यादा पेज की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी गई क्लीनचिट, वहीं मंत्री शांति धारीवाल और प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की की गई है अनुशंसा, इसके साथ ही कुछ और नेताओं के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई, माकन और खड़गे दोनों ने माना कि तकनीकी तौर पर सीएम गहलोत नहीं है हाईवोल्टेज ड्रामे के जिम्मेदार
27 Sep 2022
Read More »

करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा मंत्री-विधायक पहुंचे CM गहलोत से मिलने, सियासी गलियारों में शुरू हुईं चर्चाएं: राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच करीब आधा दर्जन मंत्री और एक दर्जन से ज्यादा विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, अचानक मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों और विधायकों के पहुंचने से एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म, मंत्री भंवर सिंह भाटी, मंत्री सालेह मोहम्मद, अशोक चांदना, सुखराम बिश्नोई, विधायक मीना कुमारी, रफीक खान, खुशवीर जोजावर, अमित चाचाण, मदन प्रजापत, जगदीश जांगिड़ सहित कई विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, हालांकि जानकारी दी जा रही है कि इन सभी ने सीएम गहलोत से मुलाकात का मांगा था समय, वहीं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से जब यह पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों को बुलाया है उनके आवास पर, तो खाचरियावास ने किसी भी तरह की मीटिंग कॉल होने से कर दिया इंकार, कहा कि मेरे पास नहीं है ऐसी कोई जानकारी, ऐसे राजनीतिक गलियारों में लगाई जा रही हैं सियासी अटकलें
27 Sep 2022
Read More »

SC का बड़ा फैसला, अब चुनाव आयोग ले सकता है असली शिवसेना का फैसला, ठाकरे को लगा जोर का झटका: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर, महाराष्ट्र के सियासी संकट से उपजे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे, दोनों गुटों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को दी बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा- ‘चुनाव आयोग शिवसेना के सिंबल विवाद मामले पर करे सुनवाई, आयोग की कार्रवाई पर नहीं है कोई रोक,’ पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया था मना, उद्धव ठाकरे गुट की मांग थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर न करे सुनवाई, कोर्ट में कपिल सिब्बल ने कहा- ‘चुनाव आयोग के अनुसार उद्धव ठाकरे ही 2018 से 2023 तक पार्टी के हैं अध्यक्ष, शिंदे को पार्टी से निकालने के बाद चुनाव आयोग को लिखा गया पत्र देखें’
27 Sep 2022
Read More »


विधायक संदीप यादव के बदले सुर, आलाकमान में जताई आस्था, कहा- उनका हर फैसला है मंजूर: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर, आलाकमान के फैसले के खिलाफ इस्तीफा देने वाले कांग्रेस विधायकों के बदलने लगे सुर, इंदिरा मीणा और गंगा देवी के बाद अब बसपा से कांग्रेस में आए अलवर विधायक संदीप यादव के बदले सुर, मंगलवार को एक वीडियो जारी करते हुए बोले यादव- मैं नहीं हूँ किसी भी पक्ष में, मैं सिर्फ आलाकमान के साथ हूँ, आलाकमान जो भी निर्देश देगा उसकी मैं करूंगा पालना, चुनावी समय में जो ये घटनाक्रम चल रहा है, यह कांग्रेस पार्टी के लिए है दुर्भाग्यपूर्ण, हमें सब चीजें पार्टी आलाकमान पर छोड़ देनी चाहिए और उनके फैसले का करना चाहिए सम्मान, सभी को है अपनी भावनाएं रखने का अधिकार है, लेकिन अपनी भावनाएं सामने रखने के बाद सभी लोगों को आलाकमान का निर्णय करना चाहिए स्वीकार,’ बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों में से 3 विधायक थे गहलोत समर्थक गुट के साथ, हालांकि अब धीरे धीरे सभी विधायकों के बदलने लगे हैं सुर
27 Sep 2022
Read More »


