



Day: September 27, 2022


सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट हुए दिल्ली रवाना, हाईकमान से कर सकते हैं मुलाकात: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के बीच सबसे बड़ा अपडेट, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सचिन पायलट हुए दिल्ली के लिए रवाना, दिल्ली पहुंच पायलट कर सकते हैं कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात और दो दिन से चल रहे सियासी घटनाक्रम की दे सकते हैं पूरी जानकारी, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने की स्थिति में आलाकमान करना चाहता था प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन, इस लिस्ट में पायलट का नाम था सबसे आगे लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद अब स्थिति है फंसी हुई, सूत्रों का कहना है कि सीएम गहलोत अब हो चुके हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर, वहीं विधायकों की राय जानने जयपुर पहुंचे प्रयवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंप दी है पूरी रिपोर्ट और शाम तक एक लिखित रिपोर्ट भी करेंगे आलाकमान के सामने पेश
27 Sep 2022
Read More »

प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, चर्चाओं का बाजार गर्म: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के इत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर घमासान जारी, सीएम अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटा सचिन पायलट को कुर्सी सौंपने की अटकलों के बाद सियासी घमासान, कांग्रेस में जारी इस सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा बना चर्चा का विषय, पीएम मोदी 30 सितंबर राजस्थान के आबूरोड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, इसके बाद आबूरोड से ही पीएम मोदी होंगे गुजरात के अंबाजी धाम के लिए रवाना, गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी अंबाजी में दर्शन के साथ ही गुजरात के चुनाव का करेंगे शंखनाद, राजस्थान की धरा पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा और पार्टी से जुड़े प्रमुख नेता करेंगे उनका भव्य स्वागत, मोदी उस समय राजस्थान आ रहे हैं जब प्रदेश की गहलोत सरकार दूसरी बार सियासी संकट से है गुजर रही, ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा माना जा रहा है काफी महत्वपूर्ण
27 Sep 2022
Read More »

गिरिजा व्यास ने कहा माननी चाहिए हाईकमान की बात तो बोलीं अल्वा राहुल से सीखें राजस्थान के नेता: राजस्थान कांग्रेस में गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद वरिष्ठ नेताओं ने दी नसीहत, हिमाचल प्रदेश को लेकर CWC की बैठक में भाग लेने 10 जनपथ पहुंची वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास से मीडिया ने किया सवाल, राजस्थान की बगावत को लेकर पूछे गए सवाल पर शुरुआत में तो व्यास ने किया टालने के प्रयास, लेकिन दुबारा पूछे जाने पर गिरिजा व्यास ने कहा कि मेरा एक ही मत है कि हाईकमान जो कहे, उसे मानना चाहिए, वहीं इससे पहले सोमवार को अपने ट्वीट में पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ मार्गरेट अल्वा ने घटनाक्रम को बताया दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक, अल्वा ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का करना चाहिए त्याग, राजस्थान के नेताओं को राहुल गांधी से लेनी चाहिए प्रेरणा, जिस तरह से राहुल गांधी मौजूदा दौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर खुद की दावेदारी को छोड़कर पार्टी को ध्यान में रखकर कर रहे हैं फोकस, राजस्थान के नेताओं को भी कांग्रेस का ही रखना चाहिए ख्याल
27 Sep 2022
Read More »


सौम्या गुर्जर हुईं बर्खास्त, 6 साल तक पुनर्निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित करार, विभाग ने जारी किए आदेश: राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी कलह के बीच शहरी सरकार से आई बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट का स्टे हटने के साथ ही गिरी जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर पर गाज, राज्य सरकार ने वार्ड 87 से पार्षद डॉ.सौम्या गुर्जर को मेयर पद से किया बर्खास्त, न्यायिक जांच में दोषी मानते हुए सरकार ने निकाले आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिन पहले राज्य सरकार को किया था फ्री हैंड, न्यायिक जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए किया था स्वतंत्र, इसके साथ ही आगामी 6 वर्ष तक पुनर्निर्वाचन के लिए भी किया गया अयोग्य घोषित, यानी अगले 6 साल तक नहीं लड़ सकेंगी चुनाव, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश, तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्रसिंह देव से विवाद का है मामला, 4 जून 2021 को हुआ था निगम ग्रेटर में विवाद
27 Sep 2022
Read More »

मलिंगा, बैरवा, वाजिब अली और मैंने दिल्ली जाकर माकन से कहा था पायलट को बनाओ CM- गुढा का खुलासा: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में गुढा ने कहा कि वे स्वयं, गिर्राजसिंह मलिंगा, वाजिद अली, खिलाड़ी लाल बैरवा गए थे अजय माकन के पास और सचिन पायलट काे मुख्यमंत्री बनाने का किया था आग्रह, अशाेक जी के दिल्ली चले जाने के बाद सचिन पायलट के अलावा सीएम के लिए दूसरा नाम ही नहीं बचता, जो राजस्थान में रिपीट करवा सके सरकार, गुढ़ा ने मंत्री शांति धारीवाल पर सियासी हमला बाेलते हुए कहा- डोकरे ने कर दिया सारा काम खराब, उनकी तो हो गई है बुद्धि खराब,80 साल के हाे गए हैं शांति धारीवाल, उनके दिमाग का बिगड़ गया है अलायमेंट, गहलाेत की सरकार बचाने में थे 102 विधायक, जबकि 20 ऐसे विधायक थे जिनमें से पांच मंत्री हैं गहलाेत सरकार में पांच मंत्री, जब मंत्री बनाया जा सकता है ताे मुख्यमंत्री क्याें नहीं, धारीवाल और जाेशी जैसे 5-7 लाेगाें ने ड्रामा कर दिया, यदि विधायकाें से रायशुमारी की जाती ताे सचिन का नाम ही आता सामने
27 Sep 2022
Read More »


