



Day: September 25, 2022


सीएम गहलोत का बड़ा बयान- मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया, अब नई पीढ़ी को मिले मौका, करता रहूंगा…: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की कवायद के बीच राज्य के नए CM का नाम तय करने की प्रक्रिया हुई शुरू, अगले मुख्यमंत्री के नाम पर आज शाम 7 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में लगेगी मुहर, इसके लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच गए हैं जयपुर, बैठक के लिए दोनों नेताओं को बनाया गया है ऑब्जर्वर, इस बीच सीएम गहलोत ने आज दोपहर जैसलमेर में दिया बड़ा बयान, कहा- यह गलत प्रचारित किया गया कि मैं राजस्थान सीएम का पद नहीं छोड़ना चाहता, मैं तो अगस्त में ही हाईकमान को कह चुका कि अगला सीएम उसे बनाइए को करवा सके सरकार रिपीट, मेरे लिए कोई पद मायने नहीं रखता, मैं 40 साल से कांग्रेस पार्टी में हूं, मुझे कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया, अब नई पीढ़ी को मौका मिले, मुझे कांग्रेस आलाकमान जो भी जिम्मेदारी देगा मैं उसे निभाऊंगा, अंतिम सांस तक करता रहूंगा राजस्थान की सेवा, मेरी कलम गरीब के लिए चली, अब मैं चाहता हूं कि जाऊं नौजवानों के बीच
25 Sep 2022
Read More »

मैं अगस्त में ही कह चूका हूं आलाकामन से, जिसके चेहरे पर मिले हमें जीत उसका कर लो चयन- गहलोत: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर पहुंच तनोट माता जी के किए दर्शन, इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम गहलोत कहा- ‘आज में वो बात बता रहा हूं जो मैंने पहले कभी नहीं कही, मैंने अगस्त में ही आलाकमान से कह चूका हूं की जिसके भी चेहरे पर हमें राजस्थान में जीत मिले हमें उसका पर पहले से ही कर लेना चाहिए चयन, राजस्थान में अगर कांग्रेस जीतेगी तो और जगह भी पड़ेगा इसका असर, मैं कहां जा रहा हूं कहा नहीं जा रहा ये अभी तक तय नहीं है, मेरी इच्छा है की मैं कहीं नहीं जाऊं, और राजस्थान में ही सेवा करने के लिए रहूं लेकिन इसके लिए ये जरुरी नहीं है कि मैं मुख्यमंत्री ही रहूं, मैं अंतिम सांस तक करूंगा प्रदेश की सेवा, युवाओं को मिलना चाहिए चांस, मेरे लिए पद नहीं रखता कोई महत्व
25 Sep 2022
Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन से पहले जैसलमेर पहुंचे CM गहलोत, तनोट माता का लिया आशीर्वाद: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर, नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं मंदिरों में दर्शन, इसी क्रम में रविवार को नामांकन से पहले जैसलमेर पहुंच सीएम गहलोत पहुंचे तनोट माता के दरबार, नवरात्र स्थापना से ठीक एक दिन पहले सीएम गहलोत ने माता के किए दर्शन, जैसलमेर पहुंचे सीएम गहलोत का स्थानीय विधायक सालेह मोहम्मद ने किया स्वागत, इस दौरान सीएम गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे मौजूद, देर शाम जैसलमेर से जयपुर आकर सीएम गहलोत अपने आवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में लेंगे भाग, सियासी गलियारों में ये बैठक है महज औपचारिकता, दिल्ली से आ रहे हैं मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन ला रहे हैं आलाकमान का दो टूक संदेश, सचिन पायलट का नाम मुख्यमंत्री के रूप में किया जाएगा पेश, जिस पर विधायकों की एकमत राय के बाद होगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान
25 Sep 2022
Read More »

विधायक दल की बैठक महज औपचारिकता, 28 को शपथ लेंगे सचिन पायलट, 29 को नामांकन करेंगे गहलोत: आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिकी सभी सियासी दिग्गजों की निगाहें, बैठक में सूबे के अगले मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही अन्य अहम मुद्दों पर लिए जाएंगे फैसले, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में लिए जाएंगे सभी फैसले, इस बात में अब कहीं कोई शक नहीं बचा की पार्टी आलाकमान ने पहले ही सचिन पायलट के नाम पर लगा दी है मुहर, जिसकी इस बैठक के बाद महज औपचारिक घोषणा होनी है बाकी, हालांकि औपचारिक तौर पर बतौर पर्यवेक्षक बैठक में शामिल होने को जयपुर आ रहे मलिकार्जुन खड़गे और माकन सूबे के पार्टी विधायकों से जानेंगे उनकी राय भी, इसी बीच सियासी गलियारों में चली एक और चर्चा, पार्टी सूत्रों की मानें तो आगामी 28 सितंबर को सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, वहीं, मौजूदा सीएम अशोक गहलोत 29 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करेंगे अपना नामांकन दाखिल
25 Sep 2022
Read More »

विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे नीतीश आज लालू यादव के साथ सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात: लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को पटखनी देने के इरादे से एकजुट होने के लिए कदम बढ़ा रहे तमाम विपक्षी दल, इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ आज शाम दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, तीनों दिग्गजों के बीच बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर होगी बातचीत, इसके लिए जहां लालू प्रसाद यादव शनिवार की शाम को ही पहुंच गए हैं दिल्ली, वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विशेष विमान से हुए है पटना से रवाना, इसके साथ ही आज ही हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में भी शामिल होंगे नीतिश कुमार, इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे नीतीश कुमार के साथ, विभिन्न राज्यों के दलों के कई आला नेता भाग ले रहे इस रैली में, विपक्ष को एक मंच पर लाने की कवायद को लेकर ही पांच से सात सितंबर तक दिल्ली में रहे थे नीतीश कुमार
25 Sep 2022
Read More »


