Day: September 25, 2022

img 20220925 wa0283

सीएम गहलोत और पायलट को आलाकमान ने किया दिल्ली तलब, माकन और खडगे को भी लौटने के निर्देश: राजस्थान की सियासत में जारी घमासान पर बड़ा सियासी अपडेट, गहलोत समर्थक लगभग 90 विधायकों की खुली बगावत के बाद आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को किया दिल्ली तलब, वहीं विधायक दल की बैठक के लिए जयपुर आए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आलाकमान ने वापस दिल्ली लौटने के दिए निर्देश, वहीं सोनिया गांधी के निर्देश पर केसी वेणुगोपाल ने किया सीएम गहलोत को फोन, तो सीएम गहलोत ने इस पॉलिटिकल ड्रामे को लेकर खड़े कर दिए हाथ, आलाकमान के फैसले के खिलाफ विधायकों की खुली बगावत को रोकने में खुद को बताया असमर्थ, वेणुगोपाल को बोले गहलोत- ‘इसमें मैं नहीं कर सकता कुछ भी,’ इसी बीच अब सोशल मीडिया से लेकर हर बुद्धिजीवी की जुबान पर एक ही सवाल, क्या इस ड्रामे के बाद अशोक गहलोत को बनाया जाना चाहिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष? जो गहलोत अपने खुद के विधायकों पर नहीं रख पा रहे नियंत्रण, वो पूरे देश की कांग्रेस को कैसे कर पाएंगे हैंडल?

Read More »
विधायक दल की बैठक हुई रद्द

विधायक दल की बैठक हुई रद्द, सीपी जोशी के आवास पहुंचे गहलोत समर्थक विधायकों ने सोपें इस्तीफे: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले हुआ हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल ड्रामा, गहलोत समर्थक करीब 90 से ज्यादा विधायकों ने अपना एक लाइन का दिया इस्तीफा, इस्तीफे लेकर सभी विधायक पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर, दूसरी तरफ सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक का इंतजार हुए निराश, तीन बार स्थगित होने के बाद विधायकों के नहीं पहुंचने पर विधायक दल की बैठक हुई रद्द, ऐसे में सियासी गलियारों में उठ रहा सबसे बड़ा सवाल, कांग्रेस पार्टी को अपनी मां और आलाकमान को अपना भगवान बताने वाले गहलोत समर्थित विधायक आखिर क्या देना चाहते हैं संदेश? इस्तीफा देने वाले विधायकों की एक ही मांग अशोक गहलोत रहे हमारे मुख्यमंत्री, तो क्या अशोक गहलोत की इच्छा के विरुद्ध उन्हें बनाया जा रहा है पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष? जो सीएम गहलोत अपने राज्य के विधायकों को नहीं कर पा रहे कंट्रोल क्या पटरी पर ला पाएंगे देश की सबसे पुरानी पार्टी को? अब सबकी निगाह स्पीकर सीपी जोशी के अगले कदम पर

Read More »
गहलोत समर्थित विधायकों की इस्तीफा पॉलिटिक्स

पायलट को रोकने के लिए गहलोत समर्थक विधायकों ने एक लाइन का इस्तीफा देने का शुरू किया सिलसिला: सीएम आवास पर होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले शुरू हुआ हाईलेवल पॉलिटिकल ड्रामा, अब गहलोत समर्थक विधायकों ने आलाकमान पर प्रेशर बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, पहले इन सभी विधायकों को बुलाया गया मंत्री शांति धारीवाल के आवास, यहां तक कि जो विधायक विधायक दल की बैठक के लिए पहुंच रहे थे सीएम आवास उनको भी जबरन भेज गया धारीवाल के आवास, पहले इन्होंने विधायक दल की बैठक के बायकॉट का लिया फैसला, लेकिन अब सभी विधायक देने जा रहे हैं अपना इस्तीफा, सूत्रों की मानें तो सभी गहलोत समर्थक विधायक विधानसभाध्यक्ष सीपी जोशी के आवास, वहां सामूहिक रुप से ये सभी विधायक स्पीकर जोशी को सौंपेंगे अपना एक लाइन का इस्तीफा, तो क्या सचिन पायलट को रोकने के लिए आलाकमान के निर्देशों की उड़ाई जाएगी धज्जियां? क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर की जारी रही है पार्टी की ये फजीहत? क्या बड़े-बड़े दिग्गजों की परवाह नहीं करने वाला आलाकमान अशोक गहलोत के आगे होगा नतमस्तक?

Read More »
lalu nitish meet sonia copy

लालू-नीतीश 10 जनपथ पहुंच कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, दिया बड़ा बयान: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे जदयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, रविवार देर शाम लालू-नीतीश ने 10 जनपथ पहुंच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात, करीब आधे पौन घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा, बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लालू-नीतीश ने कहा- हमने सोनिया गांधी से कई मुद्दों पर की चर्चा, हमारा विचार है देश में अनेक दलों को एकजुट करना और मिलकर प्रगति के लिए काम करना, उनकी पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन के बाद ही होगी अब अगली मुलाकात,’ लालू प्रसाद यादव ने कहा- ‘बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है, हमने बिहार में एक होकर बीजेपी को कर दिया विदा’

Read More »
सीएम गहलोत का बड़ा बयान

विधायक दल की बैठक से पहले सीएम गहलोत ने दिखाया बड़प्पन, सभी विधायकों को दिए ये निर्देश: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विधायक दल की बैठक से पहले संभावित बगावत का हुआ पटाक्षेप, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी समर्थित विधायकों को दिया एक लाइन का मैंडेट, कहा- ‘CLP मीटिंग में आलाकमान की तरफ से आएगा एक लाइन का प्रस्ताव, जिसे मानना होगा सभी विधायकों को और आलाकमान पर छोड़ना होगा मुख्यमंत्री का फैसला,’ सीएम गहलोत के इस बयान के बाद तस्वीर हुई बिलकुल साफ़, गहलोत समर्थित विधायकों की तरफ से नहीं होगी किसी प्रकार की बगावत, सभी विधायक पहुंचेंगे विधायक दल की बैठक में, इसी बीच सीएम गहलोत पहुंचे होटल मैरियट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से कर रहे हैं मुलाकात, थोड़ी देर में सभी दिग्गज सीएम आवास पर होने वाली बैठक में होंगे उपस्थित

Read More »
सुभाष गर्ग का बड़ा बयान

जिन 102 विधायकों ने सरकार को गिरने से बचाया उन्हीं में से किसी एक को बनाना चाहिए मुख्यमंत्री- गर्ग: राजस्थान में सियासी गहमागहमी हुई तेज, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव से पहले राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़ा घमासान नहीं ले रहा थमने का नाम, शाम 7 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले राजस्थान में चल रही सियासी बयानबाजी पहुंची चरम पर, इसी बीच रालोद नेता एवं प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस आलाकमान को प्रदेश की जनता और विधायकों की भावनाओं का खना चाहिए ध्यान, दो साल पहले राजस्थान में सरकार गिराने की हो चुकी है कोशिश, उस समय 102 विधायकों ने सरकार को गिरने से बचाया था, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान को इन्हीं विश्वासपात्र 102 विधायकों में से किसी एक को बनाना चाहिए मुख्यमंत्री, मैं पहले भी अशोक गहलोत के साथ था और आगे भी उन्हीं के साथ रहूंगा, कई बार अफसोस होता है कि जिन लोगों ने अनुशासन तोड़ा, जो लोग प्रलोभन में आकर चले गए, उनकी सारी गलतियां कर दी गई माफ’

Read More »
हरियाणा में एकजुट हुए विपक्षी दिग्गज

ताऊ देवीलाल की जयंती पर एक मंच पर दिखा विपक्ष, चौटाला के नेतृत्व में दिग्गजों ने साधा BJP पर निशाना: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109वीं जयंती पर कई विपक्षी नेता नजर आये एक मंच पर, हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित इनेलो की ‘सम्मान दिवस रैली’ में NCP प्रमुख शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, माकपा नेता सीताराम येचुरी सहित कई दिग्गज नेता रहे हैं मौजदू, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में किया गया रैली का आयोजन, सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि- ‘ओम प्रकाश चौटाला को फंसा कर भेजा गया था जेल, इन्होंने हमसे कहा कि बीजेपी को छोड़िये, हम इनकी बात मानकर छोड़कर आ गये,’ तो तजेस्वी यादव ने कहा- ‘किसानों ने आंदोलन करके संघियों को सिखाया बहुत ही शानदार सबक, इस साम्प्रदायिक ताकतों के सामने लालू यादव कभी नहीं झूके, भाजपा है बड़का झूठा पार्टी, नीतीश कुमार ने जो आखिरी हथौड़ा मारा है, अब वो इससे उठने वाले नहीं हैं’

Read More »
संयम लोढ़ा का बड़ा बयान

विधायकों की भावनाओं के मुताबिक नहीं चुना गया सीएम तो सरकार चलेगी क्या? अब लोढ़ा ने दी चेतावनी: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में चल रही नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट के बीच कट्टर गहलोत समर्थक और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने दी चेतावनी, कहा- ‘विधायक दल की बैठक में ये तय किया जाएगा कि क्या होना है क्या नहीं, ये है कांग्रेस विधायक दल की बैठक तो कांग्रेस आलाकमान तय करेगा की क्या करना है क्या नहीं, हम तो सिर्फ सहयोगी हैं तो सरकार गिरने का खतरा तो हो जाएगा पैदा, बैठक में बुलाया गया है हमें भी क्योंकि हम पिछले 4 साल से सरकार का छाती ठोककर कर रहे हैं सहयोग, हमारी तरफ से सिर्फ एक ही नाम है सामने कि अशोक गहलोत को बने रहना चाहिए मुख्यमंत्री, परिवर्तन की बात आती है तो सभी के होते हैं अपने अपने विचार, चर्चा होती है उसके बाद लिया जाता है निर्णय, जो विधायकों की भावना है उसके अनुरूप सबकुछ हुआ तब तो चलेगी सरकार, अगर उनकी भावनाओं को नहीं दी गई तवज्जों तो चल सकती है क्या सरकार,’ इस तरह की बयानबाजी पर सीएम गहलोत संयम लोढा को देंगे शाबासी, या गहरी नाराजगी की जाएगी व्यक्त?

Read More »
धारीवाल के आवास पर तेज हुई सियासी हलचलें

गहलोत के नजदीकी धारीवाल के आवास पर तेज हुई सियासी हलचलें, विधायकों के लिए लगाई गई बस: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की कवायद के बीच सियासी गहमागहमी हुई तेज, आज शाम होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजीज शांति धारीवाल के आवास पर बुलाई गई समर्थित विधायकों की अहम बैठक, अभी मंत्री महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल, विधायक दानिश अबरार, जेपी चंदेलिया, महेंद्र चौधरी, आलोक बेनीवाल, चेतन डूडी सहित कई दिग्गज पहुंच चुके हैं धारीवाल आवास, इस बीच सूत्रों के निकली खबर, पहले इन मंत्री और विधायकों ने बनाया था बगावत का मन, शायद विधायक दल की बैठक का कर सकते थे बायकॉट, लेकिन फिर किसी समझाइश के बाद बदला विधायकों का प्लान, अब धारीवाल आवास से बस के जरिये सभी विधायक एक साथ पहुंचेंगे सीएम आवास, आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने रखेंगे अपने मन की बात, उसके बाद फिर करेंगे आगे की रणनीति पर काम, इनमें से ज्यादातर नेता हैं वो जिनको है मंत्रीपद या अन्य लाभ का पद जाने का डर

Read More »